Bigg Boss 18 Nyra Banerjee, Shilpa Shirodkar and Rajat Dalal: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 18 में इस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट गेम में आगे बढ़ने के लिए एक दूसरे के खून के प्यासे बने हुए हैं। इस बीच बिग बीस 18 (Bigg Boss 18) के घर से बेघर हुए कंटेस्टेंट घरवालों के कच्चे-चिट्ठे खोलने में लगे हुए हैं। अब नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बिग बॉस के एक सदस्य को 'आस्तीन का सांप' बोला है। यहीं नहीं नायरा बनर्जी ने रजत को 'बिन पेंदे का लोटा' कहा है। चलिए रिपोर्ट पर नजर डालें।
Bigg Boss 18 Nyra Banerjee, Shilpa Shirodkar and Rajat Dalal
नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) बिग बॉस के घर से बेघर हो चुकी हैं। भले ही एक्ट्रेस का सफर शो में छोटा रहा लेकिन फैंस ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है। अब टेली चक्कर के साथ बातचीत के दौरान नायरा बनर्जी ने शिल्पा शिरोडकर और रजत दलाल को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। जब टीवी एक्ट्रेस से पूछा की घर में 'बिन पेंदे' का लौटा कौन है तो एक्ट्रेस ने कहा ये तो मेरा भाई 'रजत दलाल' है। वो न इधर के हैं न उधर के हैं। इसके बाद नायरा बनर्जी ने शिल्पा शिरोडकर के बारे में बात करते हुए कहा वो तो 'आस्तीन का सांप' हैं। जब नायरा के करण वीर के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा वो 'मीठी छुरी' हैं।
इस बीच बताते चलें की इस वीक घर से बेघर होने के 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। जिसमें करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, श्रुतिक अर्जुन, सारा अरफीन खान, तजिंदर बग्गा, कशिश कपूर का नाम शामिल है।
