टीवी मसाला

Bigg Boss 18: रजत दलाल ने एडीन रोज के चेहरे को लेकर मारा ताना, कहा 'मैं कुदरती हूं तेरी तरह नहीं'...

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18 के घर में रजत दलाल और एडीन रोज की फिर एक बार झगड़ा हुआ। इस दौरान रजत ने एडीन के चेहरे को लेकर टिप्पणी की जिससे बहस झगड़े में तब्दील हुई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला क्या है।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों दर्शकों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। घर एक जंग का मैदान बन गया है जिसमें कंटेस्टेंट ट्रॉफी हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पिछले दिन घर में टाइम गॉड टास्क आयोजन हुआ जिसमें ईशा सिंह के हाथ कामयाबी लगी। टाइम गॉड बनने की रेस में एडीन रोज को रजत दलाल ने धोखा दिया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई थी। बहस लड़ाई में तब तब्दील हुई जब रजत ने एडीन के चेहरे को लेकर टिप्पणी की थी।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में टाइम गॉड टास्क में रजत दलाल (Rajat Dalal) का साथ ना मिलने पर एडीन रोज (Edin Rose) काफी निराश हुईं। इस दौरान कंटेस्टेंट ने रजत को 10 मुंह वाला सांप और पलटू दलाल का टैग दिया। दोनों के बीच घर में खूब तू-तू मैं-मैं हुई लेकिन आखरी में एडीन को हराकर ईशा सिंह टाइम गॉड बन गईं। अपनी हार का गुस्सा एडीन रजत पर निकालती हैं लेकिन तभी कंटेस्टेंट उनके चेहरे को लेकर ताना मार दिया।

रजत दलाल ने सभी के आगे एडीन को कहा कि तेरी इतनी औकात नहीं है बोलने की, तू उतरकर आ मैं बताता हूं और चिल्लाते रहियो। मेरी शक्ल कुदरती है कुछ कराया नहीं है। कुदरती है जो भगवान ने दिया है। रजत एडीन की फेस सर्जरी पर निशाना साधा। जानकारी के लिए बता दें इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, श्रुतिका अर्जुन, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, विवियन डिसेना और तेजिंदर बग्गा का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घर से हाल ही में अदिति मिस्त्री एलिमिनेट हुई हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article