टीवी मसाला

Bigg Boss 18: एलिमिनेशन में बड़ा फेर-बदल करेंगे बिग बॉस, दशहरा पर देंगे कंटेस्टेंट्स को तोहफा

Bigg Boss 18 No Elimination To Happen On First Week: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहले हफ्ते में एलिमिनेशन के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, लेकिन दशहरा पर मेकर्स एलिमिनेशन में बड़ा फेर बदल कर सकते हैं।

Image

'बिग बॉस 18' में इस सप्ताह एलिमिनेशन में होगा फेरबदल

Bigg Boss 18 No Elimination To Happen On First Week: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को शुरू हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है, लेकिन शो ने दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिन्होंने पहले दिन से ही गेम खेलनी शुरू कर दी थी। शो में इस बार एलिमिनेशन के लिए पांच कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया था, जिसमें अविनाश मिश्रा, मुस्कान बामने, चाहत पांडे, गुणरत्न सदावर्ते और करणवीर मेहरा शामिल हैं। यूं तो अभी से ही दर्शकों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से कौन बाहर जा सकता है। लेकिन असल में बिग बॉस शो के पहले सप्ताह में एलिमिनेशन में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर लोगों का मानना है कि वोटिंग ट्रेंड में जहां करणवीर मेहरा नंबर 1 पर हो सकते हैं तो वहीं दूसरी ओर 'अनुपमा' फेम मुस्कान बामने पांचवे नंबर पर हो सकती हैं और उनपर एलिमिनेशन की गाज गिर सकती है। लेकिन इस सप्ताह बिग बॉस 'नो एलिमिनेशन' पॉलिसी अपना सकते हैं। दरअसल, अभी तक के सीजन में 'बिग बॉस' से पहले सप्ताह में किसी को भी बाहर नहीं किया गया है। साथ ही ये वीकेंड का वार दशहरे पर पड़ेगा, ऐसे में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स तो तोहफा भी दे सकते हैं और उन्हें लोगों को इंप्रेस करने का एक और मौका दे सकते हैं।

हालांकि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एलिमिनेशन को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि इस बार वीकेंड का वार पर मल्लिका शेरावत, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी बतौर मेहमान शो में कदम रखेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article