टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में विवियन डिसेना संग हाथापाई कर बुरे फंसे Rajat Dalal, लोगों ने कहा 'इसे बाहर निकालो'...

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 के मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है जिसमें रजत दलाल विवियन डिसेना और अविनाश मिश्रा संग हाथापाई करते हुए नजर आए। ऐसे में गुस्साए हुए दर्शक मेकर्स से रजत को बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं, यहां पढिए पूरा मामला।

Image

Bigg Boss 18 Rajat Dalal

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस बार दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा। मेकर्स द्वारा एक से बढ़कर एक धुरंधर लाने के बाद भी शो को गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही है। हर कोई इस सीजन को महा बोरिंग बता रहा है क्यूंकी घर में कुछ नया कंटेंट देखने को नहीं मिल पा रहा। हाल ही में शो के मेकर्स ने एक धमाकेदार प्रोमो शेयर किया जिसमें रजत दलाल अविनाश और विवियन से हाथापाई करते हुए नजर आए। बस यही देख अब दर्शक रजत को बाहर निकालने की मांग मेकर्स से कर रहे हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला कि टाइम ऑफ गॉड की पॉवर इस्तमाल कर विवियन डिसेना रजत दलाल (Rajat Dalal) को नॉमिनेट कर देता है। बस यही देख रजत का पारा हाई हो जाता है और दोनों के बीच विवाद बढ़ जाता है, लेकिन इसी दौरान पूरे मामले के बीच अविनाश मिश्रा विवियन का साथ देते हुए बीच में कूद पड़ते हैं। रजत दलाल गुस्से में इतना भड़क जाते हैं की विवियन संग हाथापाई करने लगते हैं। दोनों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो जाती है जिसे देख सारे घरवाले कंटेस्टेंट को अलग करते हैं। यह हंगामा देख दर्शक रजत को बाहर निकालने की गुहार मेकर्स के आगे सोशल मीडिया पर लगा रहे हैं।

एक यूजर मेकर्स को टैग कर लिखता है कि कृपया इस गुंडे (रजत दलाल) को तुरंत घर से बाहर निकालो! वह एक पागल है जिसका खुद पर कोई नियंत्रण नहीं है! वहीं दूसरा यूजर भी भड़कते हुए कहता है कि रजत एक क्रिमिनल है जो घरवालों को बात-बात पर धमकी देता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रजत को बिग बॉस घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article