टीवी मसाला

Bigg Boss 18: चार दिन में घरवालों को याद कर रो पड़ी अनुपमा की 'बेटी', पत्थर दिल बिग बॉस को नहीं आया तरस

Bigg Boss 18 Muskan Bamne Started Crying Before Bigg Boss: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मुस्कान बामने इस साल 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनी हैं। लेकिन शो में उन्हें कुछ खास करते देखा नहीं जा रहा है। वहीं अब उनका प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोती नजर आईं।

Image

'बिग बॉस 18' में रो पड़ीं मुस्कान बामने

Bigg Boss 18 Muskan Bamne Started Crying Before Bigg Boss: कलर्स टीवी पर सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' दस्तक दे चुका है। सलमान खान के शो को शुरू हुए चार दिन बीत गए हैं और अभी से ही कंटेस्टेंट्स ने एक-दूजे को मात देने की ठान ली है। 'बिग बॉस 18' में आते ही जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे रहे, जिन्होंने बाकियों के साथ कनेक्शन बना लिये। वहीं 'अनुपमा' (Anupamaa) की पाखी यानी मुस्कान बामने (Muskan Bamne) अभी भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सबसे घुल मिल नहीं पाईं। वो सलमान खान के शो में इस कदर अकेली पड़ गई हैं कि अपने घरवालों को याद करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने रोते हुए बिग बॉस के सामने भी कुछ दरख्वास्त की, जिसे बिग बॉस ने पूरा करने से साफ मना कर दिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का मुस्कान बामने (Muskan Bamne) से जुड़ा प्रोमो वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। मुस्कान बामने वीडियो में बिग बॉस से कहती दिखाई दीं कि वह किसी से जुड़ नहीं पा रही हैं। इसपर जब बिग बॉस ने पूछा कि ऐसा क्यों तो उन्होंने जवाब दिया, "मेरे पास बात करने के लिए कोई भी नहीं है।" मुस्कान बामने ने बिग बॉस के सामने दरख्वास्त करते हुए कहा, "क्या मेरी घर पर बात हो सकती है।" लेकिन बिग बॉस ने उन्हें साफ मना कर दिया, जिसके बाद मुस्कान ने पूछा कि क्या मुझे घरवालों की फोटो मिल सकती है। इसपर भी बिग बॉस ने उन्हें मना कर दिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में मुस्कान बामने (Muskan Bamne) फूट-फूटकर रोती नजर आईं। उन्हें देखकर दर्शक भी मायूस हो गए। एक यूजर ने मुस्कान बामने के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मुस्कान इस शो के लिए बहुत ज्यादा ही मासूम है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे यार ये तो बहुत स्वीट है, बिग बॉस मैटेरियल है ही नहीं।" 'अनुपमा' एक्टर आशीष मेहरोत्रा ने भी मुस्कान बामने से जुड़े प्रोमो वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "अरे यार मुस्की, ताकत बनाए रखो, कमजोर मत पड़ो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article