Bigg Boss 18 में आते ही मुनव्वर फारुकी ने उड़ाया रजत दलाल का मजाक, करण वीर मेहरा के तलाक पर भी ली चुटकी

Bigg Boss 18 New Year Episode: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें मुनव्वर फारुकी कंटेस्टेंट को रोस्ट करते हुए नजर आए। इस बार मुनव्वर ने रजत दलाल और करण वीर मेहरा को रोस्ट कर अपना निशाना बनाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मजेदार प्रोमो की एक झलक।

Bigg Boss 18 New Year Episode: कलर्स टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 18' लोगों का ध्यान खींचने में कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। टीआरपी में डूबने के बावजूद भी मेकर्स शो में ट्विस्ट और टर्न्स लाने से बाज नहीं आ रहे हैं। साल 2024 खत्म होने वाला है ऐसे में बिग बॉस 18 के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के लिए मेकर्स ने 'न्यू ईयर' पार्टी प्लान की है। इस बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी ने एंट्री ली है। घर में पैर रखते ही मुनव्वर ने रजत दलाल और करण वीर मेहरा को जमकर रोस्ट किया।

Bigg Boss 18 New Year Episode

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो के शुरुआत में देखने को मिला कि घरवालों के साथ 'न्यू ईयर' मनाने मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) आएं हैं। मुनव्वर रोस्ट करते हुए रजत दलाल (Rajat Dalal) का मजाक बनाते हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन कहते हैं कि रजत भाई जितना आपको यू टर्न बोले ये बच्चे हैं, इन्होंने अभी तक आपकी ड्राइविंग नहीं देखी है। आगे बढ़ते हुए करण वीर मेहरा की तटांग खींचते हुए कहते हैं कि करण भाई नॉर्थ ईस्ट इंडिया में एक स्टेट है अरुणाचल नहीं ससुराल। भारत के हर स्टेट उसी नाम से कहे जाएंगे करण का ससुराल नंबर 1, 2 और 3।

End of Feed