Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra To These Contestants Emotional Over Letter From Family: सलमान खान के धमाकेदा श 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में खूब धूम मचाई है। 'बिग बॉस 18' को अपने टॉप कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं, जिन्हें वे फिनाले की रेस में ले जाने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में ईशा सिंह, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, चुम दरांग और रजत दलाल शामिल है। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स फूट-फूटकर रोते नजर आए। उन्हें अपने परिवार वालों की याद सताने लगी।
दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फिनाले से चार दिन पहले आर्ट डायरेक्टर उमंग कुमार ने घर में एंट्री ली। वो अपने साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के परिवार की ओर से आई चिट्ठी भी लेकर गए थे। उमंग कुमार ने एक-एक कर सभी कंटेस्टेंट्स को उनकी चिट्ठी सौंपी, जिसे देख वे फूट-फूटकर रोने लगे। ईशा सिंह को जहां अपनी मम्मी की याद सताने लगी तो वहीं दूसरी ओर विवियन डीसेना को अपनी बेटियों की याद आई। उनके अलावा करण वीर मेहरा चिट्ठी पर मां की हैंडराइटिंग तुरंत पहचान गए। वो अपनी मां की लिखी बातें देख रोने लगे। उन्हें भावुक देख उमंग कुमार ने करण वीर मेहरा की हिम्मत बांधने की कोशिश की।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में भावनाओं का उफान यहीं पर नहीं थमा। चुम दरांग की बहन ने चिट्ठी भेजी थी, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस पर गर्व जाहिर किया। वहीं दूसरी ओर शिल्पा शिरोडकर को उनके पति की चिट्ठी मिली थी, जिन्होंने अपने मैसेज में बताया कि वह एक्ट्रेस को खूब याद कर रहे हैं। परिवार की ओर से मिली चिट्ठी को देख हर एक कंटेस्टेंट की आंख नम हो गई।
