PM ऑफिस से मेरा कनेक्शन है- BB 18 में करण वीर मेहरा का बड़ा खुलासा, तजिंदर बग्गा की नेतागिरी पर मारा ताना

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Reveals Connection With PM Office: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हाल ही में शो में करण वीर मेहरा ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनकी नेतागिरी के लिए ताना मारा, साथ ही ये भी बताया कि पीएम ऑफिस से उनका नाता है।

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Reveals Connection With PM Office: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में सभी कंटेस्टेंट्स अपने गेम को दुरुस्त करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इन दिनों एक्टर करण वीर मेहरा 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रहकर भी सोशल मीडिया सरताज बने हुए हैं। बीते दिन उन्होंने तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को उनके चाय बेचने और नेतागिरी पर ताना मारा। यहां तक कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने ये तक कह दिया कि उनका प्रधानमंत्री ऑफिस से एक खास नाता है। 'बिग बॉस 18' के करण वीर मेहरा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने मारा तजिंदर पाल सिंह बग्गा को ताना

End of Feed