टीवी मसाला

Bigg Boss: दीपक ठाकुर की आरती उतारकर दुल्हन ने दिया गुलाब का फूल, वीडियो शेयर कर बोले- कुछ ऐसे हम एक हुए

Bigg Boss 12 Fame Deepak Thakur Shares Unseen Video From His Wedding: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 12' से पहचान बनाने वाले दीपक ठाकुर शादी के बंधन में बंध गए हैं। वह लगातार अपनी शादी से जुड़ी पोस्ट साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बारात और वरमाला का एक वीडियो शेयर किया है।

Image

दीपक ठाकुर ने शेयर किया शादी का वीडियो

Bigg Boss 12 Fame Deepak Thakur Shares Unseen Video From His Wedding: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 12' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले दीपक ठाकुर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल दीपक ठाकुर कुछ ही दिनों पहले शादी के बंधन में बंधे थे। दीपक ठाकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड और समाज सेवक नेहा चौबे संग शादी रचाई थी, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज दीपक ठाकुर लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की कुछ झलकियां फिर से इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) की बारात से लेकर उनके स्वागत तक की झलक नजर आई।

'बिग बॉस 12' फेम दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में सबसे पहले दुल्हन को स्टेज पर दिखाया गया। इसके बाद दीपक ठाकुर के बारात की झलक दिखी। दीपक ठाकुर ने जयमाला के लिए स्टेज पर एंट्री की, जहां दुल्हन ने आरती कर उनका भव्य अंदाज में स्वागत किया। शादी के इस वीडियो को साझा करते हुए दीपक ठाकुर ने लिखा, "कुछ इस तरह हम एक हुए।" दीपक ठाकुर के इस वीडियो पर अभी तक 15 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) ने 24 नवंबर को बेहद धूम-धड़ाके के साथ नेहा चौबे संग शादी रचाई थी। खास बात तो यह है कि दीपक ठाकुर ने मेहंदी में नेहा चौबे का नाम भी हाथ पर लिखवाया था। बता दें कि दीपक ठाकुर बिहार के मुजफ्फरपुर से नाता रखते हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 12' से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद दीपक ठाकुर ने कई गाने भी गाए, जो खूब मशहूर हुए थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article