टीवी मसाला

PM ऑफिस से मेरा कनेक्शन है- BB 18 में करण वीर मेहरा का बड़ा खुलासा, तजिंदर बग्गा की नेतागिरी पर मारा ताना

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Reveals Connection With PM Office: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हाल ही में शो में करण वीर मेहरा ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनकी नेतागिरी के लिए ताना मारा, साथ ही ये भी बताया कि पीएम ऑफिस से उनका नाता है।

Image

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने मारा तजिंदर पाल सिंह बग्गा को ताना

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Reveals Connection With PM Office: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में सभी कंटेस्टेंट्स अपने गेम को दुरुस्त करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इन दिनों एक्टर करण वीर मेहरा 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रहकर भी सोशल मीडिया सरताज बने हुए हैं। बीते दिन उन्होंने तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को उनके चाय बेचने और नेतागिरी पर ताना मारा। यहां तक कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने ये तक कह दिया कि उनका प्रधानमंत्री ऑफिस से एक खास नाता है। 'बिग बॉस 18' के करण वीर मेहरा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नजर आ रहे तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) चाय बेच चुके हैं। ऐसे में उन्हें कई बार ये कहते सुना गया है कि वो इंसान देश चला रहा है, जो चाय भी बेच चुका है। इस बात पर करण वीर मेहरा ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को आड़े हाथों लिया और बोला कि मैं तुमसे कुछ सवाल करना चाहता हूं। करण वीर मेहरा ने पूछा, "तुम्हारे लिए जरूरी क्या है कि वो आज प्रधानमंत्री हैं या फिर ये कि उन्होंने कभी चाय बेची थी?" करण वीर मेहरा ने आगे अपना प्रधानमंत्री से जुड़ा कनेक्शन भी बताया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने कहा, "मेरा भी प्रधानमंत्री ऑफिस से एक नाता है, क्योंकि मैं भी दिल्ली से हूं और वो भी दिल्ली में ही है। करण वीर मेहरा ने आगे तजिंदर पाल सिंह बग्गा की नेतागिरी पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, "आप घर पर नेतागिरी क्यों नहीं कर पाए, अगर बाहर आप एक युवा नेता हो तो?"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article