Bigg Boss 18: टास्क के चक्कर में करण ने उड़ा दी रजत दलाल की दाढ़ी, बदले की आग में बद से बदतर हुई स्थिति

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Rajat Dalal Fight Due To Task: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' का हाल ही में प्रोमो सामने आया है, जिसमें टास्क की खातिर करण वीर मेहरा ने रजत दलाल की दाढ़ी उड़ा दी।

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Rajat Dalal Fight Due To Task: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 18' में फिनाले का दिन नजदीक आ रहा है और इसके साथ-साथ ही गेम का समीकरण भी बदल रहा है। 'बिग बॉस 18' आज इमरजेंसी टास्क होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स एक-दूजे के सब्र का इम्तेहान लेते नजर आएंगे। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स डॉक्टर बने नजर आए तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स मरीज बने दिखाई दिये। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में टास्क के कारण ही करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और रजत दलाल के बीच भयंकर लड़ाई हो गई।

End of Feed