टीवी मसाला

Bigg Boss 18: ईशा सिंह को छोड़ इस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में उतरे Shalin Bhanot, कहा 'वो करीबी दोस्त नहीं'...

Bigg Boss 18: टीवी एक्टर शालीन भनोट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बिग बॉस सीजन 18 के इस कंटेस्टेंट को समर्थन दिया। ईशा सिंह को छोड़ एक्टर ने इस कंटेस्टेंट को अपना सपोर्ट दिया जबकि वो उनके करीब भी नहीं है। इस रिपोर्ट में जानिए नाम।

Image

bigg boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' में इन दिनों घमासान युद्ध देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी को लेकर घमासान युद्ध छिड़ गया है। दिन पर दिन मेकर्स नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर दर्शकों का मनोरंजन करने से नहीं चूंक रहे हैं। इस बीच शो के एक कंटेस्टेंट को शालीन भनोट का समर्थ मिला है। बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट रह चुके शालीन भनोट ने ईशा सिंह को नहीं बल्कि किसी और घरवाले के सपोर्ट में उतरे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

वीडियो शेयर करते हुए टीवी एक्टर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) कहते हैं कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) मेरे भले ही करीबी दोस्त नहीं हैं, ना ही करीबी सर्कल में हैं, जिसके साथ मैंने काम किया हो। हां मैं उनसे कई बार सोशिली मिला हूं लेकिन उससे ज्यादा कुछ नहीं। अभी तक जो भी मैंने बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में देखा है या विवियन का परत हो मुझे वो लड़का बहुत पसंद है। विवियन डीसेना एक बहुत रिसपेक्टेड पर्सन हैं जो गेम को बेहद ही अच्छे तरीके से खेल रहे हैं। मैं चाहते हूं कि आप सब विवियन डीसेना को सपोर्ट करें। विवियन इस शो की ट्रॉफी लेकर आएं, भगवान करें वो शो जीत जाएं।

वीडियो देखने के बाद फैंस हैरान है कि एक्टर ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह को ना सपोर्ट कर विवियन डीसेना के लिए दुआ मांगी। बता दें शालीन भनोट बिग बॉस सीजन 16 के फाइनलिस्ट रह चुके हैं और इस सीजन की ट्रॉफी एमसी स्टेन ने अपने नाम की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को हो सकता है, हालांकि मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article