Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Rajat Dalal Fight Due To Task: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 18' में फिनाले का दिन नजदीक आ रहा है और इसके साथ-साथ ही गेम का समीकरण भी बदल रहा है। 'बिग बॉस 18' आज इमरजेंसी टास्क होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स एक-दूजे के सब्र का इम्तेहान लेते नजर आएंगे। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स डॉक्टर बने नजर आए तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स मरीज बने दिखाई दिये। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में टास्क के कारण ही करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और रजत दलाल के बीच भयंकर लड़ाई हो गई।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ये इमरजेंसी टास्क एक तरह का टॉर्चर टास्क है, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स को टीम में रहकर बाकी कंटेस्टेंट्स का टॉर्चर करना है। 'बिग बॉस 18' के इमरजेंसी टास्क में सबसे पहले अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा डॉक्टर बने। वहीं मरीज में उनके पास सबसे पहले रजत दलाल का नाम आया। रजत दलाल (Rajat Dalal) के आते ही अविनाश मिश्रा ने उनसे पूछा कि दाढ़ी के बगैर आप खुद को देखना चाहेंगे। इसपर रजत दलाल ने कहा कि करके दिखा दो। रजत दलाल की बात पर करण वीर मेहरा रेजर लेकर आ गए और उन्होंने कहा, "धमकी या अनुरोध।" वहीं रजत दलाल ने कहा, "आपके हाथ में ट्रिमर है, मेरी दाढ़ी यहीं पर है। आप पर जो हो कर लो।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रजत दलाल (Rajat Dalal) की इस बात पर करण वीर मेहरा ने उनकी दाढ़ी उड़ा दी। इसपर रजत दलाल ने कहा कि मैं अगला डॉक्टर आ गया तो देख लेना। रजत दलाल ने आते ही करण वीर मेहरा को अपने मरीज के तौर पर बुलाया और उनसे बदला लेना शुरू कर दिया। झगड़े के बीच करण वीर मेहरा भी बोल पड़े कि तेरे जैसे दोनो वैनिटी के आगे और दो पीछे रखता हूं।
