Bigg Boss 18: करण के हाथ में ट्रॉफी देख इन 7 सितारों के तन-बदन में लगेगी आग, माथा पीटते रह जाएंगे लाडले विवियन

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Winning Would Make These TV Stars Furious: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। शो में अब लोग चाहते हैं कि करण जीते। लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं जो करण वीर मेहरा को जीतता हुआ देख बुरी तरह हताश हो जाएंगे।

Authored by: आशना मलिकUpdated Dec 5 2024, 09:33 IST
'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी करण वीर मेहरा के हाथ में देख जल जाएंगे ये सितारेImage Credit : Instagram01 / 08

'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी करण वीर मेहरा के हाथ में देख जल जाएंगे ये सितारे

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Winning Would Make These TV Stars Furious: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में लोगों ने अपनी जगह बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। हर कोई चाहता है कि वह फिनाले तक जाए। लेकिन दर्शकों के बीच इन दिनों करण वीर मेहरा की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। लोग ये भी चाहते हैं कि करण वीर मेहरा इस सीजन में ट्रॉफी जीतें। लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं जो करण वीर मेहरा को जीतता देख बुरी तरह जल जाएंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

ईशा सिंह (Eisha Singh)Image Credit : Instagram02 / 08

ईशा सिंह (Eisha Singh)

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह की करण वीर मेहरा से बिग बॉस 18 में बिल्कुल नहीं बनती। उन्होंने खुद सौरभ द्विवेदी के सामने कबूला है कि वह घर से करण को निकालना चाहती हैं। लेकिन अगर करण जीते तो ईशा बुरी तरह जल-भुन जाएंगी।

अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra)Image Credit : Instagram03 / 08

अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra)

'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा भी करण वीर मेहरा को बिल्कुल पसंद नहीं करते। वह जरा-जरा सी बात पर करण वीर मेहरा को टार्गेट करते हैं। ऐसे में अगर वो जीते तो अविनाशष मिश्रा को भी ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगेगी।

रजत दलाल (Rajat Dalal)Image Credit : Instagram04 / 08

रजत दलाल (Rajat Dalal)

'बिग बॉस 18' रजत भी अब ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की गैंग में शामिल हो गए हैं। जब देखो तब उन्हें करण वीर मेहरा की बुराई करते देखा जाता है। अगर करण जीतते हैं तो रजत भी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।

श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun)Image Credit : Instagram05 / 08

श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun)

श्रुतिका अर्जुन "बिग बॉस 18' की शुरुआत में करण वीर मेहरा की काफी अच्छी दोस्त थीं। लेकिन अब वह करण वीर मेहरा की दुश्मन बन चुकी हैं। करण वीर मेहरा अगर जीतते हैं तो श्रुतिका अर्जुन को बहुत बुरा लगेगा।

निधी सेठ (Nidhi Seth)Image Credit : Instagram06 / 08

निधी सेठ (Nidhi Seth)

निधी सेठ करण वीर मेहरा की एक्स पत्नी हैं। दोनों का साल 2023 में ही तलाक हुआ है। निधी ने कहा था कि करण से शादी करना उनकी सबसे बड़ी गलती है। वहीं अगर करण वीर मेहरा जीत भी जाते हैं तो निधी सेठ को जरा भी खुशी नहीं होगी।

विवियन डीसेना (Vivian Dsena)Image Credit : Instagram07 / 08

विवियन डीसेना (Vivian Dsena)

'खतरों के खिलाड़ी 14' के दौरान भी विवियन डीसेना ने करण वीर मेहरा को जरा भी सपोर्ट नहीं किया था। जबकि दोनों एक-दूजे के अच्छे दोस्त थे। वहीं बिग बॉस 18 में अगर उन्होंने करण को विजेता बनते देख लिया तो उन्हें बहुत बुरा लगेगा।

आसिम रियाज (Asim Riaz)Image Credit : Instagram08 / 08

आसिम रियाज (Asim Riaz)

'खतरों के खिलाड़ी 14' के दौरान आसिम रियाज और करण वीर मेहरा की लड़ाई हो गई थी। दोनों की लड़ाई सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली। ऐसे में अगर करण वीर मेहरा ये शो भी जीतते हैं तो आसिम रियाज को बहुत बुरा महसूस होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!