टीवी मसाला

BB 18: विवियन डीसेना के बाद करण और चुम ने फराह खान के घर की ग्रैंड पार्टी, बॉलीवुड स्टार्स संग जश्न में हुए चूर

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Chum Darang Party Hard With Farah Khan And Others: टीवी के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 18' के विजेता रह चुके करण वीर मेहरा और चुम दरांग ने बीती रात फराह खान संग पार्टी की। इस पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए।

Image

करण वीर मेहरा और चुम दरांग ने बॉलीवुड स्टार्स संग की पार्टी

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Chum Darang Party Hard With Farah Khan And Others: टीवी के धमाकेदार और चर्चित शो 'बिग बॉस 18' विजेता करण वीर मेहरा लगातार चर्चा में बने हुए हैं। करण वीर मेहरा ने शो में तो ट्रॉफी जीती ही, साथ ही दर्शकों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' के दौरान करण वीर मेहरा को कई सितारों का सपोर्ट मिला, जिसमें फराह खान भी शामिल थीं। खास बात तो यह है कि बीती रात करण वीर मेहरा और चुम दरांग ने फराह खान और कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ जमकर पार्टी की। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने इससे जुड़ी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर कीं। जहां पहली फोटो में वह चुम दरांग और फराह खान के साथ दिखाई दिये तो वहीं अगली फोटो में उनके साथ साउथ के मशहूर कलाकार सिद्धार्थ और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी दिखाई दीं। उनके अलावा करण वीर मेहरा और चुम दरांग की तस्वीरों में हुमा कुरैशी और साकिब सलीम भी नजर आए। करण वीर मेहरा ने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "कुछ नहीं बदला हम दीवाने थे दीवाने ही रहे। हम नए शहरों में रहकर भी पुराने ही रहे। इतने अच्छे वक्त के लिए शुक्रिया फराह खान।"

बता दें कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की ये तस्वीरें जावेद अख्तर के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी हैं, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। करण वीर मेहरा ने इन फोटोज को आधीरात को पोस्ट किया, ऐसे में फैंस भी इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रात को अटैक दे दिया भाई।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या हम सपना देख रहे हैं। इन्होंने आधीरात को ये फोटोज पोस्ट की हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article