Bigg Boss 18 Fame Shilpa Shirodkar Video Calls Karan Veer Mehra And Chum Darang: सलमान खान के चर्चित और धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 18' में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती खूब गहरी देखने को मिली, चाहे वो अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह हों या फिर करण वीर मेहरा, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर हों। शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती तो विवियन डीसेना से भी थी, लेकिन बिग बॉस 18 में ही दोनों के बीच दरार आनी शुरू हो गई थी। वहीं अब 'बिग बॉस 18' के बाद भी शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने करण वीर मेहरा और चुम दरांग संग अपनी दोस्ती जारी रखी है। इतना ही नहीं, उन्होंने हाल ही में वीडियो कॉल कर दोनों का हालचाल भी लिया।
एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें वह करण वीर मेहरा और चुम दरांग के साथ वीडियो कॉल पर नजर आईं। वीडियो कॉल में तीनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। शिल्पा शिरोडकर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "फ्रेंड्स फॉरएवर।" वहीं दूसरे स्क्रीनशॉट पर शिल्पा शिरोडकर ने कैप्शन में लिखा, "दूर हैं लेकिन हमेशा एक-दूजे के दिल में रहते हैं।" बता दें कि शिल्पा शिरोडकर ने "बिग बॉस 18' से बाहर आकर भी करण वीर मेहरा को जीत के लिए खूब सपोर्ट किया था। यहां तक कि करण के हाथ में ट्रॉफी देख चुम और शिल्पा शिरोडकर की खुशी सातवें आसमान पर थी।

शिल्पा शिरोडकर ने करण वीर मेहरा और चुम दरांग को किया वीडियो कॉल
विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर के रिश्ते में पड़ी खटास!
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) के निकलते वक्त विवियन डीसेना खूब रोए थे। लेकिन शो के बाद उन्हें एक भी बार साथ नहीं देखा गया। यहां तक कि विवियन डीसेना की सक्सेस पार्टी में भी शिल्पा शिरोडकर नहीं नजर आईं।
