टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी के घर हुआ बिग बॉस के धुरंधरों का रीयूनियन, ग्रुप में चाहत पांडे ने भी मारी एंट्री

Bigg Boss 18 These Stars Reunion Makes Fans Excited: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' के धुरंधर यानी करण वीर मेहरा, चुम दरांग, दिग्विजय सिंह राठी फिर एक साथ नजर आए हैं। खास बात तो यह है कि इस बार उनके ग्रुप में चाहत पांडे ने भी एंट्री मारी है।

Image

फोटो क्रेडिट- करण वीर मेहरा इंस्टाग्राम

Bigg Boss 18 These Stars Reunion Makes Fans Excited: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। 'बिग बॉस 18' में हर एक कंटेस्टेंट ने अपने-अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। खास बात तो यह है कि हाल ही में "बिग बॉस 18' के कुछ धुरंधर फिर से एक साथ आए हैं, जिनकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ये धुरंधर कोई और नहीं बल्कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), चुम दरांग और दिग्विजय राठी हैं। इतना ही नहीं, इस बार इनकी गैंग में 'बिग बॉस 18' में धाक जमा चुकीं चाहत पांडे ने भी एंट्री मारी है। चारों को साथ में देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए।

'बिग बॉस 18' स्टार्स का ये री-यूनियन दिग्विजय राठी के घर पर हुआ। सबने एक साथ जमकर पोज दिये और हर किसी के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। फोटोज में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और दिग्विजय राठी की तो बॉन्डिंग जबरदस्त दिखी ही, साथ ही चाहत पांडे ने भी चुम दरांग को गले लगाकर पोज दिये। हालांकि इन फोटोज में शिल्पा शिरोडकर नजर नहीं आईं। ऐसे में उन्हें याद करते हुए करण वीर मेहरा ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "अपने गेम शिल्पा शिरोडकर को याद कर रहे हैं।"

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) द्वारा साझा की गई इन फोटोज पर शिल्पा शिरोडकर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "कितनी खुशहाल तस्वीरें हैं और आप सबको साथ में देखकर अच्छा लगा। आप लोगों को ढेर सारा प्यार और मैं भी आप लोगों को खूब याद कर रही हूं। जल्दी मिलते हैं।" बता दें करण वीर मेहरा जल्द ही फिल्म 'सिला' में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह विलेन का किरदार अदा करते दिखाई देंगे। करण वीर मेहरा के साथ-साथ मूवी में हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article