टीवी मसाला

14 साल का में टूटी 2 शादियां… 42 साल की उम्र में करण वीर मेहरा को फिर हुआ इश्क़, चुम दरांग संग बसायेंगे घर

Karan Veer Mehra 2 Failed Marriage: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर करण वीर मेहरा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में एक्टर और उनकी टूटी दो शादियों को लेकर बताएंगे। पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट।

Image

Image Source: BollywoodShaadis.com

Karan Veer Mehra 2 Failed Marriage: एक्टर करण वीर मेहरा आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग से करण ने लाखों करोड़ों लोगों का दिल एक झटके में जीत डाला। साल 2005 में शो 'रीमिक्स' से एक्टर ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। पिछले 20 सालों से आज करण का करियर अब जमीन से आसमान की ऊंचाइयों पर है। एक्टर ने दो बड़े रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी भी अपने नाम की। करियर में करण लकी रहे लेकिन लव लाइफ में हमेशा हार ही मिली। आज हम करण वीर मेहरा की दो टूटी शादियाँ को लेकर बताने वाले हैं। साथ ही आजकल करण का नाम एक और हसीना के साथ जुड़ रहा है, जिसकी चर्चा हर जगह है।

कौन हैं करण वीर मेहरा की पहली पत्नी?

एक्टर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) साल 2009 में अपने बचपन के प्यार देविका संग सात फेरे लिए थे। एक इंटरव्यू के दौरान करण ने बताया था कि स्कूल में क्लास के दौरान कई लड़के देविका की एक झलक के लिए ट्राय कर रहे थे लेकिन वो लकी निकले। करण पर देविका को यकीन था कि वो जिंदगी में कुछ कर के दिखाएंगे। देविका और उनके बीच प्यार के साथ साथ अंडरस्टैन्डिंग भी थी लेकिन धीरे धीरे सब खत्म हो गया। शादी के 9 साल बाद करण और देविका का तलाक हो गया और दोनों ने अपने रास्ते हमेशा के लिए जुदा कर लिए।

करण वीर मेहरा की दूसरी पत्नी

देविका संग तलाक के बाद करण वीर मेहरा टूट गए थे मानों प्यार से भरोसा उठ ही गया था लेकिन उनकी लाइफ में निधि सेठ (Nidhi Seth) आईं। पहले तलाक के बाद करण का दिल निधि पर आया। दोनों की पहली मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी। दोनों को एक दूजे से प्यार हुआ और साल 2021 में शादी के बंधन में बंध गए। देखते ही देखते ही दोनों के बीच प्यार का रिश्ता नफरत और गुस्से में बदल गया। आखिर में एक बार फिर करण वीर मेहरा और निधि सेठ ने राहें अलग करने का फैसला लिया। साल 2023 में करण का निधि सेठ संग दूसरा तलाक भी हो गया।

करण वीर मेहरा निकले प्यार में बदकिस्मत

दो तलाक होने के बाद लोगों ने करण को प्यार में बदकिस्मत वाला आदमी समझा। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में करण ने कबूला कि उनके गुस्से ने दोनों शादियाँ बर्बाद की। सिर्फ यही नहीं लाइफ कोच सारा अरफीन खान ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसी शो के दौरान करण की मुलाकात चुम दरांग (Chum Darang) से हुई जॉ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। घर में दर्शकों ने करण और चुम के बीच बढ़ती नजदीकियाँ देखि। दोनों ने कबूला भी कि वो एक दूजे को पसंद करते हैं लेकिन दोस्त वाला। 'बिग बॉस 18' खत्म होने के बाद भी दोनों ने एक साथ कई रोमांटिक और कोजि तस्वीरें भी शेयर की। हालांकि दोनों ने साफ कह दिया है कि वो एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं बल्कि अच्छे दोस्त हैं। 42 साल के करण वीर मेहरा अब सिंगल रहकर अपने प्रोफेशनल लाइफ में ध्यान लगा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें करण जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'सिला' में नजर आएंगे जिसका पहला लुक एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article