Bigg Boss 18 Eiden Rose And Yamini Malhotra Evicted After Digvijay Singh Rathee: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' से मिडवीक एविक्शन के तहत दिग्विजय सिंह राठी को घर से बेघर होना पड़ा था। दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन पर लोगों ने खूब नाराजगी जाहिर की थी, साथ ही मेकर्स को भी आड़े हाथों लिया था। हैरत की बात तो यह है कि दिग्विजय सिंह राठी के बाद एविक्शन का सिलसिला उन्हीं तक नहीं रुका। बल्कि खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से वीकेंड का वार पर दो और हसीनाओं का एविक्शन हुआ है, जिनका नाम सुनकर फैंस भी खुशी मना रहे हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ी ये जानकारी बिग बॉस तक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। 'बिग बॉस तक' ने ट्वीट में लिखा, "बिग बॉस 18' के घर में हुआ ट्रिपल एविक्शन। दिग्विडय सिंह राठी का घरवालों द्वारा एविक्शन किये जाने के बाद ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा को वीकेंड का वार पर दर्शकों के वोट के आधार पर निकलना पड़ा। शो अब अपने आखिरी स्टेज पर है।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा के जाने पर दर्शक भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रोज और यामिनी के लिए खुशी हुई।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पहले से ही पता था। ईडन और यामिनी के बेघर होने की उम्मीद थी। अब असली गेम शुरू होगी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "उनकी मौजूदगी और बेघर होने में कोई खास अंतर नहीं है।" चौथे यूजर ने लिखा, "मजा आ गया, अब गेम शुरू होगी।"
