Bigg Boss 18 Kamaal R Khan urge mumbai police to send Rajat Dalal to Jail: सलमान खान और कलर्स टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे से फैंस का ध्याम खींचने में लगा हुआ है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में रजत दलाल 'टाइम गॉड' बन घरवालों से चुन-चुन कर बदला ले रहे हैं। बीते एपिसोड में नॉमिनेशन के दौरान भी रजत दलाल ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर कई घरवालों को नॉमिनेशन के बवंडर में फेंका है। इस बीच मूवी क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने रजत बिग बॉस के मेकर्स से और मुंबई पुलिस से रजत दलाल (Rajat Dalal) को जेल भेजने की मांग की है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।
Bigg Boss 18 Kamaal R Khan urge mumbai police to send Rajat Dalal to Jail
एक्टर और मूवी क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने सोशल मीडिया पर के पोस्ट करते हुए रजत दलाल (Rajat Dalal) को जेल भेजने की मांग की है। एक्स पर पोस्ट करते हुए कमाल आर खान ने लिखा "रजत ने बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में कैमरे पर बोला की 'उसने दो लोगों की टांगें तोड़ी है, जो हमेशा के लिए पेरालाइज्ड हो गए हैं। वह खुद मान रहा है कि 'वह बहुत बड़ा क्रिमिनल है।' इसके साथ ही कमाल आर खान ने 'मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस' को टैग भी किया है।
इस बीच बताते चलें की बीते एपिसोड में नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद घर से बेघर होने के लिए अविनाश मिश्र, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, एलिस कौशिक, कशिश कपूर, चाहत पांडे नॉमिनेटिड हैं।
