Bigg Boss 18 के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बने Shoaib Ibrahim, पत्नी दीपिका कक्कड़ की तरह उठाएंगे ट्रॉफी!!

Bigg Boss 18 First Confirm Contestant: कलर्स टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 के लिए मेकर्स को अपना पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट मिल गया है। यह और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्टर शोएब इब्राहीम है आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है जानिए पूरा मामला टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 18 First Confirm Contestant: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस अपने एक और सीजन के साथ टीवी की दुनिया में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस सीजन 18 को लेकर तमाम खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है की मेकर्स इस सीजन के लिए धाकड़ कंटेस्टेंट ढूँढने में जुटे हुए हैं। हालांकि इस लिस्ट में से पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है, यह और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्टर शोएब इब्राहीम है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आखिर ये पूरी खबर सच है या नहीं।

Bigg Boss 18 First Confirm Contestant is shoaib ibrahim

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लिए मेकर्स ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) को अप्रोच किया है। यह पहली बार नहीं इससे पहले बिग बॉस सीजन 17 के लिए भी एक्टर को ऑफर किया गया था लेकिन मेकर्स और शोएब के आपसी सहमति नहीं बन पाई। इस बार मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं की शोएब इस सीजन का हिस्सा बने। हालांकि इन खबरों पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है और ना ही शोएब ने कोई हिंट दिया फैंस को। शोएब इब्राहीम की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है ऐसे में मेकर्स को इससे शो के लिए फायदा हो सकता है।

End of Feed