Anupama News Entry: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा हर दिन अपने नए ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में रहता है। शो में लीप के बाद फिर एक बार मेकर्स अनुज और अनुपमा को एक करने में कहानी धांसू बना रहे हैं। टीआरपी में भी अनुपमा के आगे सभी अन्य शोज ने घुटने टेक दिए हैं। अब हाल ही में शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल में फिर एक बार नए कलाकार की एंट्री कराई जा रही है जो अनुज और अनुपमा की बेटी आध्या का किरदार निभाएगी, जानिए कौन है वो इस रिपोर्ट में।
सीरियल अनुपमा (Anupama) में लीप से पहले दिखाया गया की आध्या अनुज को छोड़ घर से चली जाती है। अब इन दिनों एपिसोड से आध्या का किरदार गायब है जिसके चलते दर्शक मेकर्स से सोशल मीडिया पर कई सवाल कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई है की आध्या के किरदार में टीवी की ये नागिन नजर आ सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने अदा खान (Adaa Khan) को यह रोल ऑफर किया है और मेकर्स संग एक्ट्रेस की बातचीत जारी है। हालांकि इस खबर की पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत नहीं करता है और ना ही मेकर्स की तरह से कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है।
अदा खान आखरी बार नागिन 7 में नजर आईं थी लेकिन उसके बाद वह छोटे परदे से गायब हैं। अनुपमा के एपिसोड में आज दिखाया गया की अनुज बताता है कि आध्या की मौत हो गई है। फिलहाल खबरों से तो यही लग रहा है की क्या मेकर्स जनता को आध्या की मौत से कुछ गुमराह कर रहे हैं।
