टीवी मसाला

कैंसर पीड़ित Hina Khan को शॉपिंग कराने ले गए बॉयफ्रेंड रॉकी, सेल्फी शेयर कर बोलीं एक्ट्रेस- तुम बेस्ट हो

Hina Khan Shares Mirror Selfie With Boyfriend Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। इन दिनों एक्ट्रेस कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। लेकिन उनकी तकलीफ कम करने के लिए बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल उन्हें साथ में मॉल ले गए।

Image

हिना खान को मॉल ले गए रॉकी जायसवाल

Hina Khan Shares Mirror Selfie With Boyfriend Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान ने कई सालों तक अक्षरा बनकर लोगों के दिलों पर राज किया। वहीं अब भी एक्ट्रेस अपने अंदाज के लिए सोशल मीडिया परछाई रहती हैं। लेकिन इन दिनों हिना खान कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। दरअसल, हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसका इलाज एक्ट्रेस ने शुरू करा दिया है। इस मुश्किल घड़ी में हिना खान (Hina Khan) के परिवार और खास दोस्तों के साथ-साथ फैंस भी उनकी हिम्मत बांधने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं हाल ही में हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी उनकी तकलीफ कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

हिना खान (Hina Khan) के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल एक्ट्रेस की कैंसर से जुड़ी तकलीफ को कम करने के लिए उन्हें साथ में मॉल ले गए, जहां से जुड़ी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हिना खान ने रॉकी जायसवाल संग मिरर सेल्फी साझा की है, जिसमें दोनों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। इस फोटो को साझा करते हुए हिना खान ने रॉकी जायसवाल को अपनी ताकत बताई और लिखा, "तुम बेस्ट हो। अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखें। मेरी ताकत।" बता दें कि रॉकी जायसवाल ने हिना खान को खुश करने के लिए कुकिंग भी की थी।

हिना खान

हिना खान

दर्द से जूझ रही हैं हिना खान

हिना खान (Hina Khan) ने रॉकी जायसवाल संग तस्वीर साझा करने के साथ-साथ एक वीडियो भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। इस वीडियो पर लिखा नजर आया, "या अल्लाह, दर्द होता है, बहुत ज्यादा दर्द होता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article