Bigg Boss 18: ट्रॉफी पाने की रेस से सबसे पहले कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, फिनाले में आकर चूर हुआ जीत का सपना

Bigg Boss 18 This Contestant Evicted First From Show: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' के फिनाले की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हैरत की बात तो यह है कि ट्रॉफी के नजदीक आकर एक कंटेस्टेंट का विजेता बनने का सपना भी बुरी तरह चूर हो चुका है।

Bigg Boss 18 This Contestant Evicted First From Show: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' के फिनाले का आगाज होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल फिनाले में अपनी किस्मत आजमाते दिखाई देंगे। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के फिनाले की शूटिंग शुरू हो चुकी है और हैरत की बात तो यह है कि एक कंटेस्टेंट का पत्ता भी ट्रॉफी पाने की रेस से कट चुका है। ट्रॉफी के बिल्कुल नजदीक आकर उस कंटेस्टेंट को खाली हाथ अपने घर लौटना पड़ा। वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस ईशा सिंह हैं।

'बिग बॉस 18' से कटा इस हसीना का पत्ता

End of Feed