Bigg Boss 18 This Contestant Evicted First From Show: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' के फिनाले का आगाज होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल फिनाले में अपनी किस्मत आजमाते दिखाई देंगे। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के फिनाले की शूटिंग शुरू हो चुकी है और हैरत की बात तो यह है कि एक कंटेस्टेंट का पत्ता भी ट्रॉफी पाने की रेस से कट चुका है। ट्रॉफी के बिल्कुल नजदीक आकर उस कंटेस्टेंट को खाली हाथ अपने घर लौटना पड़ा। वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस ईशा सिंह हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की रेस से सबसे पहले ईशा सिंह का पत्ता कटा है। इस बात की जानकारी बिग बॉस से जुड़े कई फैनपेज ने दी है। बिग बॉस तक के मुताबिक, 'स्काई फोर्स' स्टार वीर पहाड़िया ने ये एविक्शन किया है। बिग बॉस तक ने ईशा सिंह के एविक्शन को लेकर ट्वीट किया, जिसमें लिखा नजर आया, "स्काई फोर्स' कास्ट वीर पहाड़िया ने ईशा सिंह का एविक्शन किया है। (अक्षय कुमार शूटिंग में देर होने की वजह से पहले ही चले गए थे।) फाइनलिस्ट्स को फाइटर प्लेन के पास खड़ा किया गया था। ईशा सिंह के सेटअप के पास बम ब्लास्ट हुआ, जिससे उन्हें बाहर जाना पड़ा।"
'बिग बॉस 18' ट्रॉफी जीतने वाले को मिलेगा ये इनाम
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर खबर है कि शो जीतने वाले को ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपये भी इनाम में दिया जाएगा। बता दें कि शो में सूटकेस टास्क होने की भी खबर आई थी।
