Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस सीजन 18 को आखिरकार आज अपना विनर मिल जाएगा। करीब 4 महीने के बाद फैंस यह जानने के लिए उत्साहित है कि शो की ट्रॉफी को कौन घर लेकर जाएगा। आज फिनाले के लिए फैंस का उत्साह दोगुना है, क्योंकि घर में कांटे की टक्कर चल रही है। कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि बिग बॉस 18 की फिनाले की रेस में आकर सबसे पहले ईशा सिंह बाहर होगी। इसके बाद जल्द ही दूसरे सदस्य का नाम सामने आ गया है।
चुम दरांग हुई फिनाले की रेस से बाहर
ईशा सिंह( Eisha Singh) के बाद चुम दरांग ( Chum Darang) शो से आउट होगी। फिनाले की शूटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन अभी लाइव टेलीकास्ट सामने नहीं आया है। मिली जानकारी के अनुसार दो सदस्यों को जल्द ही आउट किया जाएगा। जिसमें ईशा सिंह और चुम दरांग का नाम शामिल है। ईशा के बाद चुम का सफर शो से खत्म हो जाएगा, फिनाले के इतने करीब आकर चुम का घर से जाना उनके फैंस को बुरा लग रहा है। हालांकि बिग बॉस 18 की उनकी जर्नी देखकर लोगों को चुम पर गर्व महसूस हो रहा है।
फैंस के रिएक्शन
चुम दरांग के फिनाले से बाहर होने पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि चुम ट्रॉफी जीतने का दम रखती थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हम जानते थे ईशा के बाद चुम का नाम ही सामने आएगा। बताते चले कि इन ईशा और चुम के बाद शो में रजत दलाल, विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
