Bigg Boss 18 Finale: ईशा सिंह के बाद यह सदस्य हुआ घर से आउट, लोगों ने कहा-' इसका तो पता था.....

Bigg Boss 18 Finale: मिली जानकारी के अनुसार फिनाले की रेस में दो सदस्यों को जल्द ही आउट किया जाएगा। जिसमें ईशा सिंह और चुम दरांग का नाम शामिल है। ईशा के बाद चुम का सफर शो से खत्म हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं शो से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस सीजन 18 को आखिरकार आज अपना विनर मिल जाएगा। करीब 4 महीने के बाद फैंस यह जानने के लिए उत्साहित है कि शो की ट्रॉफी को कौन घर लेकर जाएगा। आज फिनाले के लिए फैंस का उत्साह दोगुना है, क्योंकि घर में कांटे की टक्कर चल रही है। कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि बिग बॉस 18 की फिनाले की रेस में आकर सबसे पहले ईशा सिंह बाहर होगी। इसके बाद जल्द ही दूसरे सदस्य का नाम सामने आ गया है।

Bigg Boss 18 Finale

चुम दरांग हुई फिनाले की रेस से बाहर

ईशा सिंह( Eisha Singh) के बाद चुम दरांग ( Chum Darang) शो से आउट होगी। फिनाले की शूटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन अभी लाइव टेलीकास्ट सामने नहीं आया है। मिली जानकारी के अनुसार दो सदस्यों को जल्द ही आउट किया जाएगा। जिसमें ईशा सिंह और चुम दरांग का नाम शामिल है। ईशा के बाद चुम का सफर शो से खत्म हो जाएगा, फिनाले के इतने करीब आकर चुम का घर से जाना उनके फैंस को बुरा लग रहा है। हालांकि बिग बॉस 18 की उनकी जर्नी देखकर लोगों को चुम पर गर्व महसूस हो रहा है।

End of Feed