टीवी मसाला

Bigg Boss 18 Grand Finale: ट्रॉफी के नजदीक आकर बाहर हुए अविनाश मिश्रा, टूट गया विनर बनने का सपना

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Gets Evicted From Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' के फिनाले को शुरू होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गये हैं। शो को लेकर खबर आ रही है कि एक्टर अविनाश मिश्रा का पत्ता शो से कट चुका है। इस बात से फैंस को भी झटका लगा है।

Image

'बिग बॉस 18' से अविनाश मिश्रा का कटा पत्ता

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Gets Evicted From Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' का आज फिनाले है, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। 'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ईशा सिंह, करण वीर मेहरा, रजत दलाल और विवियन डीसेना अपनी किस्मत फिनाले में आजमाने वाले हैं। लेकिन अभी तक तीन कंटेस्टेंट्स का शो से पत्ता कटने की खबर सामने आ चुकी है। जहां सबसे पहले ईशा सिंह को फिनाले की रेस से बाहर होना पड़ा। तो वहीं उनके बाद चुम दरांग को 'बिग बॉस 18' से निकलना पड़ा। वहीं अब एक और कंटेस्टेंट के 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से बाहर होने की खबर सामने आ रही है। वह कोई और नहीं बल्कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के एविक्शन की जानकारी फैन पेज ने अपने सोशल मीडिया से शेयर की है। लाइवफीड अपडेट्स नाम के सोशल मीडिया एकाउंट ने अविनाश मिश्रा के एविक्शन की जानकारी देते हुए लिखा, "एक्सक्लुसिव! बिग बॉस ग्रैंड फिनाले अपडेट। अविनाश मिश्रा बिग बॉस के घर से बाहर आ चुके हैं। चौथे नंबर पर आकर उनका सफर खत्म हो गया। टॉप 3 में करण वीर मेहरा, रजत दलाल और विवियन डीसेना पहुंचे हैं।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के एविक्शन पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अविनाश ने गेम अच्छा खेला।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बिग बॉस 18 का सबसे चार्मिंग कंटेस्टेंट था।" तीसरे यूजर ने लिखा, "हमारे लिए अविनाश मिश्रा विजेता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article