Bigg Boss 18 Avinash Mishra Trolled: बिग बॉस सीजन 18( Bigg Boss 18) के साथ टीवी पर धमाल मचा रहा है। शो फिनाले की तरह आगे बढ़ रहा है और दिलचस्प होता जा रहा है। इस बार वीकेंड के वॉर में फराह खान ( Farah Khan) ने सभी घरवालों की क्लास लगाई और साथ ही घर में कोई भी इविक्शन नहीं हुआ। इन सभी के बीच अविनाश मिश्रा को गुस्सा आ गया और उन्होंने बिग बॉस पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। जिसके बाद लोगों ने अविनाश की खिल्ली उड़ाई क्योंकि वह अपने ही ग्रुप को फ़साना चाहता है।
दरअसल कल रात के एपिसोड में अविनाश मिश्रा ( Avniash Mishra) गुस्से से आग बबूला हो गए जब उन्हें पता चला कि इस बार भी घर से कोई नहीं जा रहा। अविनाश गुस्से में अंदर आते हैं और ईशा सिंह( Eisha Singh) , रजत दलाल( Rajat Dalal) के सामने कहते हैं जब बिग बॉस को ऐसा ही करना है तो साफ-साफ बोल दे ये करण को बचाने के लिए सब हो रहा है, जब से वह कन्फेशन रूम से आया है तभी से हर बार एविक्शन कैन्सल हो जाता है।
फैंस ने उड़ाई खिल्ली
अविनाश मिश्रा( Avinash Mishra) की इन बातों पर फैंस उनका मजाक उड़ा रहे हैं क्योंकि अविनाश के ग्रुप से ही सारा अरफीन खान( Sara Arfeen Khan) , तेजिंदर बग्गा ( Tejinder Bagga) घर से बेघर होने वाले थे और अविनाश बार-बार बोल रहे हैं कि एविक्शन करणवीर मेहरा को बचाने के लिए हुआ है। अविनाश का मजाक उड़ाते हुए लोगों ने कमेन्ट किया है कि- तुम क्यों भड़क रहे हो तुम्हारे ही ग्रुप को तो बचाया है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है तुम्हारे ही लोग सेव हुए हैं। वहीं कुछ लोगों का कहता है कि अविनाश करणवीर की तारीफ से जल रहा है।
