टीवी मसाला

Kumkum Bhagya: सिमरन बुधरूप का पत्ता काट खुशी बनकर कदम रखेगी ये हसीना, पूर्वी की जिंदगी में लाएगी नया तूफान

Kumkum Bhagya Jyotsna Chandola To Enter As Khushi: टीवी के धमाकेदार शो 'कुमकुम भाग्य' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। जल्द ही शो में खुशी की वापसी होने वाली है। लेकिन इस बार सिमरन बुधरूप नहीं बल्कि एक्ट्रेस ज्योत्सना चंदोला खुशी बनकर शो में कदम रखेंगी और पूर्वी की जिंदगी में तूफान मचाएंगी।

Image

'कुमकुम भाग्य' में होगी नई एंट्री

Kumkum Bhagya Jyotsna Chandola To Enter As Khushi: टीवी के धमाकेदार शो 'कुमकुम भाग्य' ने छोटे पर्दे पर राज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'कुमकुम भाग्य' बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। पहले प्रज्ञा और अभि, फिर प्राची और रणबीर और अब पूर्वी और आरवी की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन पिछली दोनों लव स्टोरी की तरह पूर्वी और आरवी की प्रेम कहानी में भी लगातार परेशानियां आ रही हैं। वहीं अब जल्द ही 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में पूर्वी और राजवंश की जिंदगी में खुशी की वापसी होने वाली है, जो उनकी जिंदगी को फिर से हिलाकर रख देगी।

'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में खुशी का किरदार अदा करके सिमरन बुधरूप ने दो महीने में ही शो छोड़ दिया था। लेकिन अब मेकर्स ज्योत्सना चंदोला को बतौर खुशी लेकर आने वाले हैं। इस बारे में शो से जुड़े सूत्रों का कहना है, "ज्योत्सना का किरदार पास्ट से जुड़ा होगा। वो अबरार काजी की एक्स का रोल निभाएंगी और उनकी एंट्री लीड कपल के बीच नया तूफान लेकर आ सकती है।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्योत्सना चंदोला ने 'कुमकुम भाग्य' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। बता दें कि ज्योत्सना चंदोला ने 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' से लेकर 'ससुराल सिमर का' में भी काम किया है।

बंद होने वाला है 'कुमकुम भाग्य'

'कुंडली भाग्य' के बाद एकता कपूर के 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) को लेकर भी खबर आई थी कि 10 सालों बाद ये शो बंद होने वाला है। 'कुमकुम भाग्य' की टीआरपी भी उठने का नाम नहीं ले रही है। दूसरी ओर फैंस का मानना है कि मेकर्स ने लीप के चक्कर में प्राची और रणबीर की कहानी बर्बाद करके रख दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article