Urfi Javed Oops Moment Before Camera: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपनी एक्टिंग से तो इंडस्ट्री में पहचान बनाई ही है। लेकिन उनके ड्रेसिंग सेंस ने उनके फेम को बढ़ाने में काफी मदद की है। उर्फी जावेद को हमेशा ही कपड़ों के साथ नया अविष्कार करते देखा जाता है। खास बात तो यह है कि अब उर्फी जावेद का फैशन सेंस लोगों को भी पसंद आने लगा है। उनकी ड्रेस देख लोग ये तक कमेंट कर चुके हैं कि उर्फी जावेद को मेटगाला में जाना चाहिए। लेकिन अपनी ड्रेस के कारणउर्फी जावेद (Urfi Javed) को कई बार कैमरे के सामने शर्मसार भी होना पड़ा है। ऐसा ही बीती रात एक इवेंट में भी उर्फी जावेद के साथ हुआ।
दरअसल, उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ड्रेस के कराण कैमरे के सामने शर्म से लाल हो गईं। दरअसल, उर्फी जावेद जैसे ही फोटोशूट के लिए पैपराजियों के सामने आईं, उनका ब्लाउज खिसक गया। ऐसे में एक्ट्रेस उसे ठीक करती नजर आईं। लेकिन इस हादसे के बाद भी उर्फी जावेद ने अपना कॉन्फिडेंस जरा भी गिरने नहीं दिया। उर्फी जावेद ने बल्कि अपने नए लुक के साथ कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिये।
उर्फी जावेद ड्रेस के कारण हुईं ट्रोल
उर्फी जावेद (Urfi Javed) का वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "बेशर्मी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये फैशन नहीं, मशहूर होने के लिए क्या क्या करती है। फैशन डिजाइनर की अपनी एक पहचान होती है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना अच्छा है। लेकिन हमारी परंपरा, संस्कृति और डांस फॉर्म का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है।"
