Vivian Dsena को किनारे कर शिल्पा शिरोडकर ने चुम करण को बताया 'फ्रेंड्स फॉरएवर', वीडियो कॉल पर लिया हालचाल

Bigg Boss 18 Fame Shilpa Shirodkar Video Calls Karan Veer Mehra And Chum Darang: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने 'बिग बॉस 18' के बाद करण वीर मेहरा और चुम दरांग संग अपनी दोस्ती जारी रखी। उन्होंने दोनों को वीडियो कॉल भी किया, जिससे जुड़े स्क्रीनशॉट उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किये थे।

Bigg Boss 18 Fame Shilpa Shirodkar Video Calls Karan Veer Mehra And Chum Darang: सलमान खान के चर्चित और धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 18' में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती खूब गहरी देखने को मिली, चाहे वो अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह हों या फिर करण वीर मेहरा, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर हों। शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती तो विवियन डीसेना से भी थी, लेकिन बिग बॉस 18 में ही दोनों के बीच दरार आनी शुरू हो गई थी। वहीं अब 'बिग बॉस 18' के बाद भी शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने करण वीर मेहरा और चुम दरांग संग अपनी दोस्ती जारी रखी है। इतना ही नहीं, उन्होंने हाल ही में वीडियो कॉल कर दोनों का हालचाल भी लिया।

शिल्पा शिरोडकर ने करण वीर मेहरा और चुम दरांग को किया वीडियो कॉल

End of Feed