टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकलते ही हितेश भारद्वाज की हुई चांदी, नए शो के साथ फिर करेंगे धाकड़ वापसी!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Hitesh Bhardwaj To Make Comeback With New Show: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले लीप की वजह से हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा को शो छोड़ना पड़ेगा। लेकिन खबर आ रही है कि हितेश भारद्वाज जल्द ही शो में वापसी कर सकते हैं।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' से निकलते ही हितेश भारद्वाज के हाथ लगा नया शो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Hitesh Bhardwaj To Make Comeback With New Show: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की कहानी नए सिरे से शुरू होगी। लीप की वजह से जहां 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई नए सितारे कदम रखेंगे। वहीं दूसरी ओर पुरानी सभी कास्ट को शो को अलविदा कहना पड़ेगा। इस लिस्ट में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) भी शामिल हैं, जिन्हें लीप की वजह से 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का दामन छोड़ना पड़ रहा है। लेकिन खबर आ रही है कि हितेश भारद्वाज जल्द ही नए शो के साथ टीवी की दुनिया में वापसी कर सकते हैं।

हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) के कमबैक का इशारा भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने बातों-बातों में किया है। मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जब हितेश भारद्वाज से कहा गया कि वह रजत ठक्कर के स्टाइल में कुछ बताएं। इसपर उन्होंने कहा कि भाविका शर्मा जानती हैं कि वह क्या कहना चाहते हैं। वहीं भाविका शर्मा ने मस्ती-मस्ती में बोल दिया, "यही कि आप बहुत जल्द आने वाले हो वापिस। ओह नहीं बोलना था क्या।" भाविका की इस बात पर हितेश भी हंस पड़े।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की भाविका शर्मा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने और हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) के बारे में आगे कहा, "हमसे यूं ही जुड़े रहिए, हम बहुत जल्द लौटेंगे। सच में आप सभी ने हमें बहुत प्यार दिया है। आने वाली नई पीढ़ी को भी इसी तरह से प्यार दिखाना है। हम लोग एक-दूजे को बहुत याद करने वाले हैं। तब तक के लिए 'गुम है किसी के प्यार में' एंजॉय करते रहिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article