लड़की संग लड़के की बदतमीजी पर Pranit More को वल्गर कमेंट करना पड़ा भारी, सामने आकर मांगनी पड़ी माफी

Pranit More Apologizes After Vulgar Comments: हाल ही में प्रणित मोरे ने अपने शो में लड़के के डेटिंग एक्सपीरियंस पर वल्गर कमेंट किया था, जिस पर वह ट्रोल हुए। अब कॉमेडियन ने माफी मांगी है।

Pranit More Apologizes After Vulgar Comments: मशहूस कॉमेडियन और बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में नजर आ चुके प्रणित मोरे (Pranit More) इन दिनों विवादों में हैं। प्रणित मोरे इन दिनों अपनी एक हरकत की वजह से खूब ट्रोल हो रहे हैं। प्रणित के शो में एक लड़के ने अपना अजीब सा डेटिंग एक्सपीरियंस बताया था, जिसमें वह लड़की संग बदतमीजी पर उतर आया था। इस पर प्रणति ने काफी अजीब कमेंट किया था, जिस वजह से वह विवादों में आ गए। अब प्रणित को सामने आकर इस पर माफी मांगनी पड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस से माफी मांगी है। (ये भी पढ़ें: 2 शादियां कर पछताए यूट्यूबर Armaan Malik, पहली पत्नी Payal को तलाक देकर विवाद करेंगे खत्म? बताई सच्चाई)

pranit more

pranit more (photo credit- instagram)

    प्रणित मोरे ने मांगी माफी

    प्रणित मोरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा। इसमें प्रणित ने माफी मांगते हुए साफ कहा है कि वह आगे से ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ' मैंने हाल ही में एक क्राउडवर्क क्लिप के संबंध में की गई आलोचना को देखा है। शो में दर्शक द्वारा की गई टिप्पणियां मेरे विचारों को नहीं दर्शाती हैं। पीछे मुड़कर देखने पर, मुझे लगता है कि हंसने और आगे बढ़ने के बजाय मुझे उस टिप्पणी का जवाब देना चाहिए था। वह मेरी ओर से निर्णय लेने में एक गलती थी। लाइव क्राउडवर्क में अक्सर वास्तविक समय में प्रतिक्रिया देना शामिल होता है, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। मैं प्रतिक्रिया को गंभीरता से लेता हूं और आने वाले समय में इसी तरह की स्थितियों को संभालने के तरीके में अधिक ध्यान रहूंगा।' (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: सास विद्या को मुंहतोड़ जवाब देगी अभिरा, गायब होगा अरमान; होगा अपशगुन)

    pranit more (photo credit- instagram)

    प्रणित मोरे को मिला सबक

    प्रणित मोरे ने आगे लिखा, 'हमने अपने सभी प्लेटफार्मों से वीडियो को हटा भी दिया है, क्योंकि मैं उन विचारों को बढ़ावा या सामान्य बनाना नहीं चाहता। मैं उन सभी की तारीफ करता हूं, जिन्होंने अपनी चिंताएं सम्मानपूर्वक व्यक्त कीं। जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं, और मैं इस सबक को आगे याद रखूंगा। मैं इंसान हूं और किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह, मैं लगातार सीख रहा हूं। जब मैं कुछ गलत करता हूं और मुझे टोका जाता है, तो वह मुझे छोटा नहीं बनाता बल्कि मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है। मैं स्वीकार करता हूं कि मैं इसे बेहतर तरीके से संभाल सकता था और मैं अधिक सावधान रहूंगा ताकि फ्यूचर में अनजाने में भी कभी ऐसे विचारों का सपोर्ट न करूं या उन्हें सामान्य न बनाऊं।'

    End of Feed