Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: सास विद्या को मुंहतोड़ जवाब देगी अभिरा, गायब होगा अरमान; होगा अपशगुन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नया ड्रामा होने वाला है। सीरियल में अभिरा की जिंदगी में नया तूफान आएगा। वो विद्या को मुंहतोड़ जवाब देगी।

Authored by: कविताUpdated Jun 2 2026, 16:02 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे 7 तूफान01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे 7 तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई सारे ड्रामे हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान एक बार फिर शादी की प्लानिंग कर रहे हैं और उनकी शादी की तारीख कोर्ट से आ गई है। दोनों खुश हैं और अभिरा खुद से अपनी शादी की तैयारी कर रही हैं, लेकिन शादी से पहले काफी सारे ड्रामे होने वाले हैं और एक बहुत बड़ा अपशगुन भी होगा, जिस वजह से सभी घरवालों के मन में एक डर बैठ जाएग। दूसरी तरफ अरमान गायब होगा और अभिरा को टेंशन होगी।

माधव होगा जिंदा02 / 08

माधव होगा जिंदा

शो में दिखाया जाएगा कि माधव रातभर घर नहीं आएगा और तब विद्या टेंशन में अरमान के पास जाएगी। माधव पार्क में सो रहा होगा। इस मौके पर वह अरमान का फोन उठाया है और झूठ बोल देता है कि वह रातभर ऑफिस में बिजी था।

अभिरा को हल्दी लगाएगा अरमान03 / 08

अभिरा को हल्दी लगाएगा अरमान

इसके आगे शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा की शादी की दिन आ गया। अरमान अभिरा को हल्दी लगाना चाहता है और फिर वह अपनी वाइफ को बहुत ही रोमांस के साथ हल्दी लगाते हैं। इस मौके पर दोनों थोड़े कोजी भी होने लगते हैं।

​अचानक गायब होगा अरमान04 / 08

​अचानक गायब होगा अरमान

इस मौके पर अरमान का बार बार फोन बजता है और फिर अरमान जैसे ही फोन उठाता है, वैसे ही वह घर से चला जाता है। अभिरा अरमान को यूं भागता देख हैरान रह जाती है। अभिरा सोचता है कि अरमान शादी वाले दिन कहां चला गया। आर्यन भी वहीं पर होता है।

शादी से पहले नाच-गाना करेगा पोद्दार परिवार05 / 08

शादी से पहले नाच-गाना करेगा पोद्दार परिवार

इसके बाद मायरा और मुक्ति अपनी मां के लिए थोड़ा नाच गाना करती है। शादी से पहले अभिरा परिवार के तमाम सदस्यों के साथ खूब नाच गाना करती है। अरमान तो नहीं होता, लेकिन वह अपनी दोनों बेटियों के साथ नाचती है।

दिशा को जवाब देगा आर्यन​06 / 08

दिशा को जवाब देगा आर्यन​

नाच गाने के बाद दिशा का मुंह बना होगा। वह अरमान-अभिरा के शादी करने पर सवाल उठाती है। वह पूछती है कि ऋषभ की इतनी बेइज्जती करने के बाद ये ऐसे शादी कैसे कर सकते हैं? तब आर्यन दिशा को बताता है कि शादी की प्लानिंग ड्रामे से पहले हो चुकी थी और अरमान अभिरा ने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है।

विद्या की अकल ठिकाने लगाएगी अभिरा​07 / 08

विद्या की अकल ठिकाने लगाएगी अभिरा​

अभिरा को सभी लोग शादी गिफ्ट देते हैं, लेकिन विद्या सिर्फ अरमान के लिए गिफ्ट लाती है। इस मौके पर विद्या से सवाल होते हैं, तो अभिरा खुद बात को संभाल लेती है, लेकिन वह अकेले में अपनी सास को समझाती है कि अगर अब उसने कोई चाल चली तो वह उसे छोड़ेगी नहीं।

अभिरा का जलेगा शादी का जोड़ा​08 / 08

अभिरा का जलेगा शादी का जोड़ा​

शो के आखिर मैें दिखाया जाएगा कि अभिरा की शादी का जोड़ा जल जाएगा और काजल इसे अपशगुन कह देगी। तब तान्या आगे आकर बताएगी कि वह अभिरा के लिए शादी की साड़ी और ज्लेवरी लेकर आई है। इस मौके पर वह अभिरा को अपनी बहन बताती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!