टीवी मसाला

Bigg Boss 18: रजत दलाल की हार पर एल्विश यादव ने खोली मेकर्स की पोल, वीडियो देख लोग बोले- तुम रोते रहो...

Bigg Boss 18 Elvish Yadav Trolls For Sharing Video On Rajat Dalal Eviction From Top 3: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में बीते दिन रजत दलाल टॉप 3 में आकर ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गए। इस बात पर अब एल्विश यादव ने वीडियो शेयर किया है।

Image

'बिग बॉस 18' में रजत दलाल की हार पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss 18 Elvish Yadav Trolls For Sharing Video On Rajat Dalal Eviction From Top 3: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बीते दिन करण वीर मेहरा ने जीत का परचम लहराया और चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपये भी साथ ले गए। वहीं दूसरी ओर काफी लोगों को उम्मीद थी कि रजत दलाल विजेता बन सकते हैं। लेकिन टॉप 3 में आकर वह फिनाले की रेस से बाहर हो गए। बता दें कि रजत दलाल को एल्विश यादव ने खूब सपोर्ट किया था। यहां तक कि रजत दलाल की जीत के लिए मीटअप का भी आयोजन किया था। लेकिन रजत दलाल (Rajat Dalal) की हार के बाद अब एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मेकर्स की पोल खोलने की कोशिश की।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रजत दलाल (Rajat Dalal) की हार पर वीडियो शेयर कर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने कहा, "रजत दलाल जब अंदर गया तो उसके 1 मिलियन के आसपास फॉलोअर्स थे। बाहर आया, तब तक 3.5 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके थे। करीब 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़े यानी 20 लाख फॉलोअर्स जुड़े। करण वीर मेहरा जब अंदर गया था तो 5 लाख के आसपास फॉलोअर्स थे और अभी उसके 7 से 8 लाख फॉलोअर्स ही हैं। जिस तरह का सपोर्ट रजत को मिला, उस हिसाब से वो आगे होना चाहिए था। लेकिन पता नहीं कैसे हो गया, कौन अंदर वोट कर रहा है। हमारे समीकरण के हिसाब से, जो कि फेल हो गया है। रजत भाई को जीतना चाहिए था।" यहां देखें वीडियो

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़े इस वीडियो को लेकर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। एक यूजर ने लिखा, "इन्हें रियलिटी चेक मिल गया है तो ये रो रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम अपना रोना जारी रख सकते हो।" तीसरे यूजर ने लिखा, "सिस्टम सिस्टम करने से विजेता नहीं बनते। असल बिग बॉस दर्शकों ने इस बार सीजन 14 के बाद अपना विजेता चुना है। दर्शकों के तौर पर हमारी जीत हुई है, क्योंकि सीजन 15 से हम दर्शकों के तौर पर फेल हो रहे थे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article