टीवी मसाला

Bigg Boss 18: रजत दलाल ने झुकाया जनता के सामने सिर, करणवीर मेहरा की जीत पर बोले- यह बिग बॉस का फैसला नहीं......

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Interview: रजत दलाल ने अपने चाहने वालों का शुक्रियाअदा किया है और लगातार मिल रहे सपोर्ट की सरहाना की है। रजत दलाल( Rajat Dalal) ने करणवीर मेहरा( Karanveer Mehr) की जीत पर भी अपनी राय रखी। आइए आपको बताते हैं स्टार ने क्या कहा .

Image

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Interview

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Interview: बिग बॉस सीजन 18( Bigg Boss 18) आखिरकार खत्म हो गया है। करीब 4 महीने बाद शो को अपना विनर मिल गया है। शो खत्म होते ही बचे हुए घरवाले भी बाहर आए और सभी स्टार्स ने अपने दिल की बात रखी। वहीं शो के दूसरे रनरअप rही रजत दलाल ने मीडिया से बातचीत में अपने फैंस का शुक्रियाअदा किया। रजत दलाल( Rajat Dalal) ने करणवीर मेहरा( Karanveer Mehr) की जीत पर भी अपनी राय रखी। आइए आपको बताते हैं स्टार ने क्या कहा

फैंस रजत दलाल( Rajat Dalal) को शो जीतते हुए देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रजत दलाल बिग बॉस 18 की ट्रॉफी के करीब आकर भी दूर हो गए। हालांकि फैंस बिग बॉस के इस फैसले से नाराज दिखाई दिए। ऐसे में रजत दलाल ने अपने चाहने वालों का शुक्रियाअदा किया है और लगातार मिल रहे सपोर्ट की सरहाना की है। रजत ने अपने इंटरव्यू में कहा -'मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे आपको ठेस पहुंचे या आपका सिर झुक जाए। ' रजत दलाल ने कहा कि मैंने जनता का दिल जीता है यही मेरे लिए बड़ी जीत है।

करणवीर की जीत पर क्या बोले रजत दलाल

करणवीर मेहरा की जीत पर रजत दलाल ने कहा कि उन्हें बिग बॉस ने नहीं बल्कि जनता ने चुना है। करणवीर को जनता ने प्यार दिया है अगर उसके नसीब में ट्रॉफी थी तो वह जीत गया। असली बात दिल जीतने की है यह तो बाहर जाकर पता चलेगा कि जनता का दिल किसने जीता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article