Bigg Boss 18 Ekta Kapoor trolled for scolding Vivian Dsena: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। मेकर्स भी शो को मनोरंजक बनाने के लिए नए-नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं। घर मे कैद कन्टेस्टन्ट अपने शातिर दिमाग से गेम जीतने में लगे हुए है। इस बीच बिग बॉस के मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है जिसमें वीकेंड का वार एकता कपूर होस्ट करती नजर आ रही हैं। शेयर किए गए नए प्रोमो में एकता टीवी एक्टर विवियन डीसेना की क्लास लगाती नजर आ रही हैं। ऐसे में विवियन के फैंस को एकता कपूर का रवैया पसंद नहीं आया और उन्होंने निर्माता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Ekta Kapoor trolled for scolding Vivian Dsena
बिग बॉस 18 के मेकर्स ने आज एक नया प्रोमो साझा किया है। जिसमें एकता कपूर टीवी अभिनेता विवियन डीसेना की क्लास लगाती नजर आती हैं। प्रोमो इस तरह से शुरू होता है 'विवियन आपको लॉन्च करने के बाद मैं कुछ सवाल तो आपसे जरूर कर सकती हूँ। अगर अपने 8-10 साल काम किया है तो क्या? तो क्या? तो घर के सारे लोग आपको सिर पर चढ़ा दें? तो ये काम का घमंड आप किसे दिखा रहे हैं। विवियन घर की बातचीत से दूर भागता है। अगर ऐसा ही करना है तो क्यों आप आए बिग बॉस में। हालांकि एकता कपूर की यह क्लास विवियन डीसेना के फैंस को पसंद नहीं आई। यूजर ने सोशल मीडिया पर धारावाही निर्माता को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एकता कपूर को यूजर्स ने ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा "एकता की जजमेंट गलत है।" अन्य यूजर ने लिखा 'ये एकता अपने सीरियल जैसा ड्रामा कर रही है।" एक दूसरे यूजर ए लिखा "ये क्या बकवास कर रही है।"
