टीवी मसाला

Jiya Shankar की तबीयत पर गिरी गाज, हाथ में लगी ड्रिप; दिवाली से अभी तक अस्पताल में काट रही हैं दिन

Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar Hospitalised: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जिया शंकर की तबीयत पर आंच आ गई है। एक्ट्रेस दिवाली से अभी तक अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात का खुलासा खुद जिया शंकर ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। तस्वीरों में उनके हाथ में ड्रिप लगी नजर आई।

Image

जिया शंकर हुईं अस्पताल में भर्ती

Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar Hospitalised From Diwali: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपने एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। जिया शंकर का अंदाज भी दर्शकों को पसंद आता है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाने का काम किया है। यूं तो जिया शंकर हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों वह नासाज तबीयत से गुजर रही हैं। दरअसल, जिया शंकर (Jiya Shankar) की अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिया शंकर ने अस्पताल में रहते हुए अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह हाथ में ड्रिप लगाए नजर आईं। फोटोज शेयर कर जिया शंकर ने जाहिर किया कि वह दिवाली से ही अस्पताल में एडमिट हैं।

जिया शंकर (Jiya Shankar) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज का कोलाज शेयर किया था, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी नजर आई। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके पास एक बुके रखा था। तीसरी तस्वीर में उनकी कैट नजर आई तो वहीं एक फोटो में वह कार्ड पढ़ती दिखाई दीं। इस फोटो को शेयर करते हुए जिया शंकर ने लिखा, "तो इस तरह मेरी दिवाली गुजरी। लेकिन अपने प्रियजनों के आसपास रहना, इसी चीज ने मुझे ठीक रखा। अभी ठीक होने में कुछ दिन लगेंगे, लेकिन ये चीजें भी वक्त के साथ ठीक हो जाएंगी।"

जिया शंकर (Jiya Shankar) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "अपनी जिंदगी में इन खूबसूरत लोगों को पाकर मैं बहुत ही आभारी महसूस कर रही हूं।" जिया शंकर को अस्पताल में देख फैंस भी हैरान रह गए। उन्होंने एक्ट्रेस के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। बता दें कि जिया शंकर ने मराठी मूवी 'वेद' में भी हाथ आजमाया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article