Bigg Boss 18 Ekta kapoor Warns Rajat Dalal And End Chahat Pandey Game: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स भी दर्शकों के दिलों पर राज करने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। यूं तो हर वीकेंड का वार पर सलमान खान सबका हिसाब लेते हैं। लेकिन इस सप्ताह सलमान खान की जगह एकता कपूर और रोहित शेट्टी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कंटेस्टेंट्स का हिसाब लेते दिखाई देंगे। हाल ही में 'बिग बॉस 18' का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एकता कपूर (Ekta Kapoor) रजत दलाल (Rajat Dalal) और चाहत पांडे को सीधा करती नजर आईं।
यह भी पढ़ें: 'नैपी बदल दो...' BB 18 में अविनाश संग झगड़े में सारा अरफीन खान ने ईशा-एलिस को दिया कर्मा, दर्शकों ने बजाईं ताली
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने रजत दलाल (Rajat Dalal) को हड़काते हुए धमकी भी दी। उन्होंने रजत दलाल के लिए कहा, "आपसे छोटा है और आप उसके सामने खड़े हो रहे हो सीना तान रहे हो। आप कोई बड़े तोप नहीं बन रहे हो। आप असल में अपना दबाव दिखा रहे हो। आपने अगर मेरे पिता का नाम भी लिया होता तो मैं घर में अंदर आती आपको समझाने और बताती कि क्या मतलब होता है उसका।" एकता कपूर ने 'बिग बॉस 18' में चाहत पांडे को भी वुमन कार्ड के लिए भी आड़े हाथों लिया।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने चाहत पांडे के वुमन कार्ड पर उन्हें हड़काते हुए कहा, "नेशनल टीवी पर एक लड़की को ऐसा बोला, आप मुझसे ऐसे क्यों बात करते हैं क्योंकि मैं एक लड़की हूं।" तो मैं आपको बता दूं कि आप यहां एक खिलाड़ी हैं। आप औरत और मर्द का मुद्दा नहीं बना सकती हैं। आप खुद के लिए लड़िए।"
