टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 8 November: गोद में खिलाने से पहले बच्चा खो देगी रुही, अभिरा की संतान पर गड़ाएगी काली नजर

YRKKH Spoiler 8 November स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिल था कि पंडित जी विद्या और कावेरी को बताते हैं की घर में कोई एक बच्चा ही जन्म लेगा। वहीं दूसरी तरफ गोएनका हाउस में अभिरा और रुही की धूम धाम से गोद भराई होती है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 November

YRKKH Spoiler 8 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में की शुरुआत अभिरा और रुही की गोद भराई में चल रहे गेम से होती है। इस बीच कुछ औरतें आपस में बात करती है कि रुही को लड़की और अभिरा को लड़का होगा। एक औरत रुही को यह भी बताती हैं कि एक बाबा है जो भविष्यवाणी करते हैं की औरत किसे जन्म देने वाली है। यह सुनने के बाद रुही ही मन ही मन फैसला करती है कि वो उस बाबा के पास जरूर जाएगी। हालांकि इस बीच विद्या उसे औरतों की बातें अनसुना करने को कहती है। वहीं दूसरी तरह अरमान अभिरा के पैर दबाता है क्यूंकी वो थक जाती है। दोनों के बीच प्यार भरी नोंक-झोंक भी होती है और इसी दौरान अभिरा को बेबी लात मारता है जिसे अरमान भी महसूस करता है।

रुही रोहित को बताती है कि उसे बेटा चाहिए ताकि वो इस खानदान का वंश बने और आगे जाकर बिजनेस संभाले। अभिरा रुही को समझाती है कि अगर हम अच्छी बहने नहीं बन पाई लेकिन हमारे बच्चे तो रिश्ता निभा सकते हैं। रुही गोद भराई की रस्म को छोड़ बाबा के पास जाती है लेकिन तभी उसे लेबर पेन शुरू हो जाता है और गाड़ी पेड़ से जाकर टकरा जाती है और बुरी तरह एक्सीडेंट हो जाता है।

समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिला कि रुही और अभिरा दोनों लेबर रूम में होती है लेकिन कोई एक ही बच्चे को जन्म देती है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिरा बेटे को जन्मद देगी और रुही के बच्चे की मौत हो जाएगी। आगे चलकर बहन की खुशियों के लिए अभिरा अपना बच्चा रुही को दे देगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article