टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सारा अरफीन खान के बाद Arfeen Khan का भी कटा पत्ता, बिग बॉस ने मिनटों में किया पति-पत्नी को बाहर

Bigg Boss 18 Arfeen Khan evicted from house: बिग बॉस 18 के घर से ताजा रिपोर्ट सामने आ रही जिसके मुताबिक अरफीन खान को घर से बेघर कर दिया गया है। इससे पहले उनकी पत्नी अरफीन खान को घर से निकाला गया था। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Arfeen Khan evicted from house

Bigg Boss 18 Arfeen Khan evicted from house: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने शातिर गेम से फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। इस बीच हमने बीते दिन के एपिसोड में देखा की घर में तोड़-फोड़ और कन्टेस्टन्ट पर हमला करने के चलते सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) को घर से बेघर कर दिया गया था। अब एक ताजा रिपोर्ट सामने आ रही जिसके मुताबिक नॉमिनेशन के बाद अरफीन खान (Arfeen Khan) को घर से बेघर कर दिया गया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के घर से खबर आ रही है कि अरफीन खान (Arfeen Khan) घर से बेघर हो चुके हैं। बिग बॉस से संबंधित न्यूज साझा करने वाले पेज 'द खबरी' ने पोस्ट साझा करते हुए कहा अरफीन खान एविक्ट हो चुके हैं। बता दें की इस हफ्ते के नॉमिनेशन में 'सारा अरफीन खान, अरफीन खान, चाहत पांडे और तेजिंदर पाल सिंह का नाम शामील है। जिसके बाद अरफीन खान का पत्ता घर से कट चुका है।

खैर इस बीच बता दें की इस हफ्ते वीकेंड के वार पर सलमान खान की जगह एकता कपूर को देखा जाएगा। एकता कपूर घर में रजत दलाल, विवियन डीसेना और चाहत पांडे पर भड़कती दिखाई देंगी। वह शो को होस्ट करने के साथ-साथ कन्टेस्टन्ट की क्लास लगाते भी नजर आएंगी। इसी के साथ रोहित शेट्टी को भी घरवालों के होश उड़ाते देखा जाएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article