Bigg Boss 18: एकता कपूर ने नेशनल टेलीविजन पर लगाई विवियन डिसेना की क्लास, बोलीं 'मैंने लॉन्च किया घमंड कैसा'...

Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 18 को इस वीकेंड का वार होस्ट करने एकता कपूर पहुंची है। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने प्रोमो शेयर कर झलक दिखाई कि कैसे एकता विवियन डिसेना (Vivian Dsena) को घमंड भरे बर्ताव के लिए खरी खोटी सुना रही हैं।

Bigg Boss 18 Promo: टीवी इंडस्ट्री का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के मेकर्स सीजन 18 को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। शो को टीआरपी लिस्ट उर दर्शकों के दिल में भी जगह नहीं मिल पा रही है। इस बीच होस्ट के तौर पर नजर आ रहे सलमान खान इस वीकेंड का वार में गायब दिखेंगे। एक्टर की जगह एकता कपूर, रोहित शेट्टी और रवि किशन ने ली है। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें एकता कपूर विवियन डिसेना की क्लास लगाते हुए नजर आ रही हैं लेकिन क्यूं जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 18 Promo

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला कि इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं बल्कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) शो होस्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इस बीच निर्माता विवियन डिसेना (Vivian Dsena) कहती हुई नजर आई कि आपको लॉन्च करने के बाद मेरा इतना तो हक बनता है की मैं कुछ सवाल कर सकूँ। अगर आपने 8-10 साल टीवी पर काम किया तो आप यह घमंड किसको दिखा रहे हैं। विवियन घर के मुद्दों से दूर भागता है तो आप क्यूं आए इस शो में और वो भी 8 साल बाद।

End of Feed