'ईगो मसाज के लिए इसे लड़कियां चाहिए'- BB 18 में ईशा सिंह ने करण पर फिर किया भद्दा कमेंट, दिग्विजय ने लगाई लताड़

Bigg Boss 18 Eisha Singh Slammed By Digvijay Rathee For Cheap Comment: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह ने एक बार फिर करण वीर मेहरा पर भद्दा कमेंट किया। उन्होंने कहा कि करण को ईगो मसाज के लिए लड़कियां चाहिए होती हैं। इसपर दिग्विजय राठी ने उन्हें फटकार लगाई।

Bigg Boss 18 Eisha Singh Slammed By Digvijay Rathee For Cheap Comment: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन 'बिग बॉस 18' के कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें देखते ही दर्शकों का मूड खराब होने लगा है। इस लिस्ट में अब ईशा सिंह भी शामिल हो गई हैं। वह आए दिन ऐसा कुछ न कुछ कर देती हैं, जिससे दर्शकों का माथा घूम जाता है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बीते दिन भी ईशा सिंह ने करण वीर मेहरा पर भद्दा कमेंट किया, जिसे लेकर दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई। ईशा सिंह (Eisha Singh) ने करण वीर मेहरा पर तंज कसा कि इसे ईगो मसाज के लिए लड़कियां चाहिए होती हैं। इसपर करण वीर मेहरा ने भी उन्हें करारा जवाब दिया।

'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह ने करण वीर मेहरा पर की भद्दी टिप्पणी

End of Feed