Ajaz Khan Wife Fallon Guliwala Arrested: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एजाज खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अपने विवादित बयानों के चलते एजाज खान कई बार कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी कई बार उनके उलटे सीधे बयानों का मजाक बनाया गया है। कुछ देर पहले खबर सामने आई है की एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला को हिरासत में लिया गया है। घर में कस्टम ऑफिसर द्वारा ड्रग्स बरामद किए गए हैं जिसकी वजह से एजाज की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर यह पूरा मामला क्या है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कस्टम डिपार्ट्मेंट ने एजाज खान (Ajaz Khan) की पत्नी फॉलन गुलीवाला के जोगेश्वरी स्थित घर में तलाशी की जिसमें ऑफिसर ने ड्रग्स बरामद किए। छापेमारी के दौरान घर से कई अलग-अलग प्रकार के ड्रग्स मिलने की जानकारी सामने आई है। कस्टम ने बीते गुरवार इस तलाशी को अंजाम दिया था जिसके बाद अब फॉलन गुलीवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी के गिरफ्तार होने के बाद एजाज खान ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट कर इस छापेमारी को साजिश का नाम दिया।
एजाज ने अपने ट्विटर पर लिखा कि 'दोस्तों वही चाल मेरे और मेरी फैमिली के साथ वापिस चली जा रही है। इस बार पूरा परिवार टारगेट पर है हालांकि मैं कुछ अभी साफ-साफ कह नहीं सकता लेकिन आप लोग समझदार है। आज पहली मुझे खुद के लिए नहीं बल्कि परिवार वालों की टेंशन और गबराहट हो रही है। या अल्लाह मदद फरमाइए। मैं बाहर हूं और पता चला की मुझे परेशान करने के लिए अब मेरे परिवार को निशान बनाया जा रहा है। बता दें इससे पहले एजाज खान पर ड्रग्स केस से जुड़े कई आरोप लग चुके हैं, साथ ही उन्हे जेल भी जाना पड़ा था।
