Bigg Boss 18: मीडिया के हत्थे चढ़े ईशा सिंह और रजत दलाल, विवियन डीसेना के चेहरे से भी उतरा नकाब

Bigg Boss 18 Eisha Singh, Rajat Dalal And Vivian Dsena Exposed In Media Round: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में इन दिनों मीडिया कॉनफ्रेंस चल रही है। हाल ही में शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मीडिया ईशा सिंह और रजत दलाल के साथ-साथ विवियन डीसेना की पोल खोलती दिखी।

Bigg Boss 18 Eisha Singh, Rajat Dalal And Vivian Dsena Exposed In Media Round: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग में कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में फिनाले के लिए चंद दिन ही बाकी रह गए हैं, ऐसे में कंटेस्टेंट्स अपनी पुरजोर कोशिश लगाकर आगे निकलना चाह रहे हैं। फिनाले से पहले हर सीजन में कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ता है। इस सीजन में भी बीते दिन मीडिया ने घर में कदम रखा और 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के सभी कंटेस्टेंट्स से जमकर सवाल किये। लेकिन मीडिया राउंड केवल कल के एपिसोड तक ही नहीं सीमित रहा। आज के एपिसोड में भी मीडिया कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब करती नजर आएगी। हाल ही में 'बिग बॉस 18' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ईशा सिंह और रजत दलाल के साथ-साथ मीडिया ने विवियन डीसेना का भी नकाब उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

End of Feed