टीवी मसाला

Bigg Boss 18: मीडिया राउंड में ईशा सिंह को मिला 'चुगली आंटी' का टैग, पोल खुलते ही धुआं-धुआं हुईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 18 Eisha Singh Gets Chugli Aunty Tag: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में मीडिया कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें ईशा सिंह की जमकर क्लास लगी। एक मीडिया पर्सन ने तो ईशा सिंह को चुगली आंटी का टैग तक दे दिया। ईशा सिंह की पोल खुलने पर दर्शक भी जमकर तालियां बजा रहे हैं।

Image

'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह की खुली पोल

Bigg Boss 18 Eisha Singh Gets Chugli Aunty Tag: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में फिनाले के चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स आगे निकलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। "बिग बॉस 18' में बीते दिन मीडिया कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। लेकिन ईशा सिंह पर सवालों की बौछार होती नजर आई। यहां तक कि जो सवाल ईशा के लिए दर्शकों के मन में थे, वो सवाल भी मीडिया ने एक्ट्रेस से पूछे। इतना ही नहीं, मीडिया कॉन्फ्रेंस में ईशा सिंह (Eisha Singh) को चुगली आंटी का टैग तक दे दिया गया। हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस 18' में मीडिया राउंड के दौरान ईशा सिंह की पोल खुलता देख दर्शकों को बहुत खुशी हुई।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह (Eisha Singh) से एक पत्रकार ने सवाल किया कि आपका कहना है कि घर में करण नैरेटिव बनाते हैं। लेकिन घर में ऐसा कोई नहीं बचा है, जो आया है और गया भी है, सबसे ज्यादा आपने नैरेटिव सेट किया है। आपने सबको लेकर चुगली की है। आपको चुगली गैंग का सरगना कहा जाता है। आपने सबके नाम रखे हैं। करण को आपने मिट्टी का तेल कहा, दिग्विजय को आपने नपती कहा। करण वीर मेहरा के लिये आपने कहा था कि उनका दो बार तलाक हुआ है तो वो अंदर से मर चुके हैं। पत्रकार की इस बात पर ईशा सिंह ने कहा कि मैंने ये नहीं कहा। लेकिन पत्रकार ने कहा कि आपने ये कहा है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह (Eisha Singh) ने करण वीर मेहरा के खिलाफ जो गलत बयान दिया था, उसपर भी सवाल किया गया। पत्रकार ने पूछा कि आपने करण वीर मेहरा को लेकर कहा था कि ये चीप हरकतें करते हैं। आप उन्हें इशारे से, लेकिन उन्होंने कहा था कि मैं वहां नहीं आ रहा, क्योंकि अगर मैं वहां आऊंगा तो तू कहेगी कि मैं चीप हूं। लेकिन आपने रजत को बिल्कुल अलग बताया और कहा कि करण ने कहा है कि मैं तेरे पास आ जाऊंगा तो चीप हो जाऊंगा। तो आपने ये नैरेटिव सेट किया। इसपर आपका क्या नाम रखें, 'चुगली आंटी'। पत्रकार ने ये तक ईशा से पूछ लिया कि गेम में आपका योगदान क्या है?

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह (Eisha Singh) से सवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस सवाल पर कहा कि शायद मेरे शब्द उल्टे-सीधे हो गए होंगे। लेकिन पत्रकार ने जवाब दिया कि आपने बिल्कुल ही अलग बोला था, दोनों बातों में बहुत फर्क है। पत्रकार ने ये तक कहा कि घर में इसपर अदालत भी हो सकती थी। लेकिन ईशा सिंह ने जवाब दिया कि शायद मैंने इसे ज्यादा उठाया नहीं। लेकिन पत्रकार ने ईशा सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "मुद्दा आपने उठाने की कोशिश की थी, लेकिन उठा नहीं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article