Bigg Boss 18 Eisha Singh, Rajat Dalal And Vivian Dsena Exposed In Media Round: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग में कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में फिनाले के लिए चंद दिन ही बाकी रह गए हैं, ऐसे में कंटेस्टेंट्स अपनी पुरजोर कोशिश लगाकर आगे निकलना चाह रहे हैं। फिनाले से पहले हर सीजन में कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ता है। इस सीजन में भी बीते दिन मीडिया ने घर में कदम रखा और 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के सभी कंटेस्टेंट्स से जमकर सवाल किये। लेकिन मीडिया राउंड केवल कल के एपिसोड तक ही नहीं सीमित रहा। आज के एपिसोड में भी मीडिया कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब करती नजर आएगी। हाल ही में 'बिग बॉस 18' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ईशा सिंह और रजत दलाल के साथ-साथ मीडिया ने विवियन डीसेना का भी नकाब उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में मीडिया ने सबसे पहले ईशा सिंह को आड़े हाथों लिया। एक जर्नलिस्ट ने ईशा सिंह से कहा, "आपका खुद का कोई वजूद ही नजर नहीं आया। आप यहां किसी के कंधे के सहारे आई हैं। आप क्या शो में सिर्फ चुगलियां करने आई हैं या गेम खेलने भी आई हैं।" वहीं रजत दलाल से पत्रकार ने कहा, "आप एक स्ट्रॉन्ग पावर लिफ्टिंग चैंपियन हैं। लेकिन आप रिश्तों की पावर समझने में नाकाम रहे। क्या आपके अंदर इतना कॉन्फिडेंस था कि भाड़ में जाए, बाहर के रिश्ते मुझे ट्रॉफी दिला देंगे।" उनकी बातों पर रजत दलाल ने कहा, "अगर मेरे रिश्ते नहीं हैं तो बाहर कोई मेरे लिए कोई क्यों खड़ा होगा।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा से सवाल हुआ कि आप लोगों को मोरालिटी के आधार पर सर्टिफिकेट देते हैं। लेकिन आपको ये हक किसने दिया। इसपर करण ने कहा, "मैं जहां सा आया हूं, जैसी मेरी परवरिश है तो मैं सभी चीजें अपने हिसाब से करता हूं।" करण वीर मेहरा के बाद विवियन डीसेना निशाने पर आए। उनसे सवाल हुआ कि आप और करण 12 साल से दोस्त थे। लेकिन आपने कहा करण के लिए कि ये लेडीज मैन है। फुटबॉल ग्राउंड पर सब इसे हल्के में लेते हैं। इसकी ए-लिस्टर्स में गिनती नहीं होती। पत्रकार की बात सुनकर विवियन डीसेना चौंक गए और पूछने लगे कि क्या ये मैने बोला है? वहीं पत्रकार ने जवाब दिया, "बिल्कुल बोला है आपने।"
