Bigg Boss 18: स्क्रिप्ट के सहारा कैंची जैसी जुबान चला रही हैं Eisha Singh? वायरल तस्वीर की अब जाकर खुली पोल

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 के घर से एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ईशा सिंह स्क्रिप्ट पढ़ती हुई नजर आईं। ऐसे में हर कोई जानना चाहत है की क्या शो स्क्रिप्टिड है और क्या ईशा सिंह (Eisha Singh) पहले से ही अपना कंटेंट बोलने के लिए तैयारी रखती हैं।

Bigg Boss 18: टीवी दुनिया का सबसे विवादित और मसालेदार शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों लोगों की जुबां पर चर्चा का विषय बना हुआ है। घर में हर दिन दर्शकों को कुछ नया देखने को मिल रहा है जो काफी मजेदार है। मेकर्स का मानना है की इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में वह पिछले बार से ज्यादा रेटिंग लाकर टॉप 10 शोज में जगह बना सकता है। इस बीच सेट से एक तस्वीर लीक हुई जिसमें ईशा सिंह के हाथ में एक कागज दिखा जिसपर कुछ लिखा हुआ था। लोगों ने तस्वीर देख अनुमान लगाया की क्या ईशा सिंह (Eisha Singh) घर में स्क्रिप्ट पर गेम खेल रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए वायरल तस्वीर का सच।

Bigg Boss 18

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट के बीच घमासान युद्ध छिड़ गया है। इस समय टाइम गॉड गद्दी पर बैठ रजत दलाल घर पर राज कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ईशा सिंह एक कागज पढ़ती हुई नजर आ रही है। उस कागज पर काफी कुछ लिखा हुआ है, ऐसे में वह एक तरह की स्क्रिप्ट लग रही है जिसे देख दर्शकों ने मेकर्स पर कई सवाल उठाए।

End of Feed