टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में एंट्री करते ही Anurag Kashyap ने लगाई इन 4 कटेस्टेंट की क्लास, एक-एक के गेम का किया पर्दाफाश

Anurag Kashyap scolded these 4 contestants in Bigg Boss 18 house: बिग बॉस 18 को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि गेस्ट के तौर पर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने शो में एंट्री मारी है। साथ ही उन्होंने घर के 4 कंटेस्टेंट की जमकर क्लास भी लगाई है।

Image

Anurag Kashyap scolded these 4 contestants in Bigg Boss 18 house

Anurag Kashyap scolded these 4 contestants in Bigg Boss 18 house: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 18 अपने बैक टु बैक ट्विस्ट से दर्शकों के होश उड़ाने में लगा हुआ है। जैसे-जैसे शो फिनाले की तरफ बढ़ रहा है घर के अंदर का गेम कंटेस्टेंट के लिए मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में शो में और अधिक तड़का लगाने के लिए मेकर्स ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एंट्री कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग कश्यप ने बतौर गेस्ट घर में प्रवेश किया है। जिसके बाद वह एक-एक करके घरवालों की क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने घर के 4 कंटेस्टेंट से कनफेशन रूम में कुछ सवाल-जवाब किए और उनके गेम का पर्दाफाश भी किया है। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस की पल-पल की खबर देने वाले पेज 'बिग बॉस तक' ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने विवियन डीसेना, चुम दारंग, शिल्पा शिरोडकर, और श्रुतिका अर्जुन से कुछ सवाल जवाब किये हैं। अनुराग ने विवियन से उन्हें मिले 'लाडले टैग' के बारे में पूछा। जिसका जवाब देते हुए विवियन ने कहा "उन्होंने कलर्स के प्रति अपनी वफादारी साबित की है इसलिए उन्हें ये टैग दिया गया है।" अनुराग ने शिल्पा से पूछा वह 'घर से बेघर हुए सदस्यों में से किसे सबसे ज्यादा याद करती हैं तो शिल्पा ने 'गुणरत्न सदावर्ते' का नमा लिया।' इसी के साथ अनुराग ने सभी 4 कंटेस्टेंट को उनके गेम के बारे में भी बताया।

इसी के साथ आपको यह भी बताते चलें की फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से पहले शो में हिना खान ने भी बतौर गेस्ट शो में एंट्री मारी थी और कंटेस्टेंट के गेम का खुलासा किया था। अब अनुराग कश्यप इन 4 कंटेस्टेंट के अलावा बचे हुए घरवालों को क्या सलाह देते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article